अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
नालंदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के वादी मोड़ के समीप गोरैया विगहा पुल के निकट 35 वर्षीय अज्ञात महिला का
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jun 2018 05:07 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 05:07 PM (IST)
नालंदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के वादी मोड़ के समीप गोरैया विगहा पुल के निकट 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। आशंका जतायी जा रही है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। बताते चलें कि बीती रात 9.30 बजे छाछुविगहा से लौटने के क्रम में पुलिस गश्ती दल ने एक महिला को औंधेमुंह गिरा देखा। महिला मृत थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया । इस सम्बंध में एएसआई रामशंकर दास ने बताया कि प्रथम ²ष्टया यह आज्ञात वाहन की चपेट में आने का मामला लग रहा है। मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की तफशीस कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें