Move to Jagran APP

नालंदा में सड़क पार करने के दौरान वाहन से कुचलकर महिला की मौत

बिहारशरीफ। शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 82 पर राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर सिलाव थाना क्षेत्र के भूई मोड़ के समीप सड़क पार करने के दौरान एक जीविका कर्मी की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से हो गयी। मृतका भूई मोड़ स्थित उन्नति जीविका प्रशिक्षण केंद्र राजगीर के परिचारी के रूप में कार्यरत थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:26 PM (IST)
नालंदा में सड़क पार करने के दौरान वाहन से कुचलकर महिला की मौत
नालंदा में सड़क पार करने के दौरान वाहन से कुचलकर महिला की मौत

बिहारशरीफ। शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 82 पर राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर सिलाव थाना क्षेत्र के भूई मोड़ के समीप सड़क पार करने के दौरान एक जीविका कर्मी की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से हो गयी। मृतका भूई मोड़ स्थित उन्नति जीविका प्रशिक्षण केंद्र राजगीर के परिचारी के रूप में कार्यरत थी। महिला राजगीर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी गंगू राजवंशी के 60 वर्षीय पत्नी मोहनी देवी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला कार्यालय के काम निष्पादन के बाद घर जाने के लिए निकली थी, सड़क पार करते समय राजगीर की ओर से तीव्र गति जा आ रही एक अज्ञात स्कार्पियो वाहन की चपेट में आ गई। महिला वाहन में फंसकर घसीटते हुए कुछ दूर जाकर सर धड़ अलग हो गया। तबतक आसपास के लोग कुछ समझ पाते स्कार्पियो लेकर चालक फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन शव को कब्जे में कर स्वजन को जानकारी दी। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि वाहन की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सड़क दुर्घटना में महिला की गई जान

loksabha election banner

हरनौत। हरनौत के चेरो निवासी बच्चू यादव की 37 वर्षीया पत्नी बुधरी देवी की मौत शनिवार सुबह गांव के निकट ही भारत रसोई गैस एजेंसी के पास हो गई। ग्रामीणों ने सुबह में शव देखा। चेरो ओपी अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। बीडीओ रवि कुमार मृतक के निकटतम स्वजन को 20 हजार रुपए पारिवारिक लाभ की राशि दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार बख्तियारपुर गंगा घाट पर किया गया। मृतका के स्वजन भी सड़क दुर्घटना में मौत होने की बात कह रहे हैं। बताया गया कि सुबह में टहलने के दौरान किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया होगा और उसी से मौत हो गई। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गईं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.