Move to Jagran APP

नशे में धुत होकर घर में चोरी का प्रयास करते वांटेड गिरफ्तार

गुरुवार को दोपहर में चोरी एवं डकैती मामलों का अभियुक्त जयप्रकाश उर्फ जेपी हिलसा जेल के पास से गिर

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 08:19 PM (IST)
नशे में धुत होकर घर में चोरी का प्रयास करते वांटेड गिरफ्तार
नशे में धुत होकर घर में चोरी का प्रयास करते वांटेड गिरफ्तार

गुरुवार को दोपहर में चोरी एवं डकैती मामलों का अभियुक्त जयप्रकाश उर्फ जेपी हिलसा जेल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह नशे की हालत में  जेल के पास देवनगर स्थित एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था।  थानाध्यक्ष प्रेमनाथ चौहान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे  कोर्ट में उपस्थित कराया गया  जहां से उसे न्यायिक हिरासत में  हिलसा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी और डकैती के कई मामलों में वांछित  था।  उन्होंने कहा कि  कौशिक नगर में धीरज कुमार के घर में अपने कई साथियों के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उस मामले में उसके 5 साथी गिरफ्तार किए जा चुके थे। लेकिन यह फरार चल रहा था। बीते वर्ष 17 जुलाई की रात  नगर परिषद के सैदनपुर  मोर अवस्थित एएनएम सरोज कुमारी  के घर में घुसकर लूटपाट के दौरान एएनएम की  गला दबाकर हत्या  करने  के मामले में भी  उसकी संलिप्तता सामने आई है। वहीं सहायक अभियोजन पदाधिकारी परमजीत कुमार के घर में चोरी की घटना में  इसका हाथ था। आज गुरुवार को वह नगर परिषद के देव नगर मोहल्ले में एक घर में दिन-दहाड़े चोरी का प्रयास कर रहा था।  लोगों की नजर पड़ते ही  वह भागने लगा। खदेड़ कर पकड़ने के दौरान उसने एक व्यक्ति के हाथ में दांत काट कर गंभीर रूप से जख्मी भी कर दिया है।  मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। बताया गया कि मोबाइल चोरी  के एक मामले में जेल  से छूटने के  कुछ दिन बाद ही  कौशिक नगर में एक डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें वह फरार चल रहा था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.