महिला पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे दो बैरक
बिहारशरीफ। महिला सिपाहियों को अब थाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले उनके लिए शौचालय की
बिहारशरीफ। महिला सिपाहियों को अब थाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले उनके लिए शौचालय की व्यवस्था की गई तो अब उनके रहने के लिए पुलिस लाइन में दो बैरक भी बनाने की स्वीकृति मिल गई है। एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि दोनों बैरक मिलाकर 200 सौ महिला पुलिसकर्मी आसानी से रह सकेंगी। बैरक में शौचालय व स्नान घर भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल 25 थानों में महिला सिपाहियों के लिए अलग से शौचालय का निर्माण किया गया है। शहरी क्षेत्र के थानों में पहले से ही शौचालय की व्यवस्था है। इन थानों में उपलब्ध है शौचालय :
एसपी ने कहा कि थानों में महिला सिपाहियों के साथ ही आने वाली महिला पीड़ितों को शौच के लिए दिक्कत न हो, इसके लिए जिले के 25 थानों में शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिन थानों में शौचालय बनाए गए हैं उनमें छबिलापुर, सारे, नालंदा, गिरियक, खुदागंज, मानपुर, नूरसराय ,हरनौत, सिलाव, वेना, थरथरी, कतरीसराय, नगरनौसा, इस्लामपुर ,चंडी, अस्थावां, रहुई, तेल्हाड़ा, ¨बद, परबलपुर, सरमेरा, एकंगरसराय, औंगारी, दीपनगर व वेन थाना शामिल है।