निर्माण की धीमी गति देख बोले सीएम नीतीश - इसे बर्दाश्त करना मुश्किल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजगीर में निर्माणाधीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) का निरीक्षण किया। पीटीसी का निर्माण कार्य लक्ष्य से 17 महीने विलंब से चल रहा है। निर्माण की गति देख मुख्यमंत्री नाराज हो गए।
बिहारशरीफ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजगीर में निर्माणाधीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) का निरीक्षण किया। पीटीसी का निर्माण कार्य लक्ष्य से 17 महीने विलंब से चल रहा है। निर्माण की गति देख मुख्यमंत्री नाराज हो गए।
उन्होंने दो टूक कहा- इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंजीनियर यह सोच लें कि अगर वे काम नहीं करेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी।मुख्यमंत्री का राजगीर प्रवास का यह तीसरा दिन था।
निर्माण की धीमी गति से खफा मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद प्रोजेक्ट इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई। निर्माण की गुणवत्ता देख भी मुख्यमंत्री परेशान हो गए। खूब खरी-खोटी सुनायी और सुधर जाने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने साफ-साफ कहा कि इस तरह ढुलमुल तरीके से हो रहे निर्माण कार्य बर्दाश्त किया जाना संभव नहीं है।
निर्माण कार्य की जो गुणवत्ता है उस पर प्रश्न-चिह्न लग रहा है। पीटीसी के कैम्प चीफ एडवाईजर आफिसर चन्द्रशेखर प्रसाद एवं ग्रुप जनरल मैनेजर आरएन ङ्क्षसह की मुख्यमंत्री ने मौके पर ही क्लास लगायी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ एकेडमिक भवन और प्लीन्थ निर्माण से काम नहीं चलेगा। पूरे परिसर में जंगल-झाड़ उग गए हैं। इससे पीटीसी के निर्माण लक्ष्य पर प्रश्न खड़ा हो गया है।
उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि पीटीसी के पूरे कैम्पस को कब तक पूरा कर लिया जाएगा? इसके लिए तारीख तय कर उन्हें सूचित करें। उन्होंने अपने सचिव चंचल कुमार से पीटीसी के निर्माण कार्य पर रिपोर्ट भी मांगी। प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड के इंजीनियर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बिहार राज्य पुलिस भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक एके उपाध्याय ने बताया कि राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी का निर्माण कार्य तय तिथि से 17 महीने विलम्ब से चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद गृह विभाग के प्रधान सचिव आमीर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर, बिहार राज्य पुलिस भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक एके उपाध्याय, सचिव चंचल कुमार, अतीश चन्द्रा व एडीजी सुनील कुमार को निर्देश दिया कि प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड के इंजीनियरों के साथ बैठक करें। पीटीसी का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और समय पर हो इस बारे में निर्देश दें।
पीटीसी निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद आरसीपी ङ्क्षसह, प्रशांत किशोर, मुख्य सचिव अंजनी कुमार ङ्क्षसह, डीएम त्यागराजन एसएम, एसपी विवेकानंद मंडल, बिहार राज्य खाद निगम के अध्यक्ष विपिन यादव व जदयू प्रवक्ता संजय कांत सिन्हा आदि मौजूद थे।