Move to Jagran APP

गृहस्वामी को बंधक बना पांच लाख की लूट

नालंदा । राजगीर गिरियक सड़क मार्ग के नई पोखर मोड़ से ठाकुर स्थान को जाने वाली रोड स्थित एक घर में सो

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 05:29 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 05:29 PM (IST)
गृहस्वामी को बंधक बना पांच लाख की लूट

नालंदा । राजगीर गिरियक सड़क मार्ग के नई पोखर मोड़ से ठाकुर स्थान को जाने वाली रोड स्थित एक घर में सोमवार की देर रात दर्जन भर हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को पिस्तौल के बल पर भीषण लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें लगभग पांच लाख रुपये से भी अधिक संपत्ति को लूट कर बड़े आराम से चलते बने।

loksabha election banner

इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राजगीर गिरियक मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में राजगीर डीएसपी व थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की एफआईआर दर्ज कर लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। वहीं इस घटना में पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में पीड़ित कुश कुमार ने बताया कि रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे तक वे अपने परिवार के साथ भोजन कर सो गए। कि अचानक लगभग डेढ़ बजे के करीब उनकी नींद घर में हो रही खटपट की आवाज से टूट गई। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते। कि कुछ नकाबपोश युवकों ने उनके उपर पिस्तौल तान दी। और उनकी पत्नी विभाग देवी, पुत्र अभिषेक कुमार विश्वास उनकी बुढ़ी मां को एक कमरे में हाथ पैर बांध कर बंद कर दिया। और लगभग तीन घंटे तक घर के अलमारी सह लाकर आदि अन्य स्थानों के सामान को तोड़कर बिखेर दिया। उधर लव कुश कुमार की पत्नी विभाग देवी ने बताया कि नकाबपोश अपराधियों की संख्या कुल 12 तथा उम्र 21 से 22 के बीच थी। जिनके हाथों में पिस्तौल, छूरा आदि था। सबसे पहले हम सभी को हथियार का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ पैर बांध कर कमरे में बंद कर दिया। और घर में रखे 20 भर जेवर और नकद 1 लाख 75 हजार रुपये लेकर चलते बने। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने घर के सभी खिड़की दरवाजे बंद कर दिया था। उनमें से कुछ लुटेरे बंधक बने हम सभी की निगरानी कर रहे थे। जबकि कुछ घर के सभी हिस्सों की गहन तलाशी ले लेकर बड़े इत्मीनान से जेवरों व अन्य कीमती वस्तुओं की लूट पाट किया। उन्होंने बताया कि लूटपाट से पहले लुटेरों ने हमारे घर के सदस्यों के मोबाइल छीन कर उसे तोड़ दिया और उसमें लगे सिम को नष्ट कर दिया। लगभग पौने तीन घंटे तक लूटपाट कर वे चलते बने। घटना के आधे घंटे के बाद उन्होंने खुद व परिवार को बंधन से आजाद किया। और हो हल्ला मचा कर मोहल्ले वासियों को जमा किया। वहीं घटना के विरोध में मोहल्ले वासियों ने एक घंटे तक राजगीर गिरियक मार्ग को जाम कर दिया। इस क्रम में पुलिस को मिली सूचना के बाद घटनास्थल पर राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार, डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, थानाध्यक्ष ब्रिजेन्द्र कुमार ¨सह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों में शामिल जेपी यादव दल बल के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। और मामले की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गए। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में व्याप्त दहशत को समझते हुए मौके पर से डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने डाग स्क्वायड टीम को बुला कर लुटेरों के सुराग पाने का भरोसा दिलाया। इस घटना से पूरे शहर भर में चर्चा का विषय है। लोगों ने दबी जुबान में यह भी कहा कि एक ओर राजगीर में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की व्यापक सुरक्षा में पुलिस प्रशासन तत्पर है। तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री के उपस्थिति में हुई यह घटना एक शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण है।उधर इस घटना से आस पड़ोस के स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.