Move to Jagran APP

हिलसा में दो महीने में छह लोगों की हत्या, चार में आरोपित पुलिस से दूर

नालंदा एसपी अशोक मिश्रा भले ही घोड़े की तरह अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं लेकिन हिलसा थाने में इसका असर नहीं दिखता। यहां के अनुसंधान पर नजर डालेंगे तो यह सच्चाई सामने आएगी। बीते दो महीने के दौरान हिलसा थाना क्षेत्र में छह हत्याएं हुईं हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 08:57 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 08:57 PM (IST)
हिलसा में दो महीने में छह लोगों की हत्या, चार में आरोपित पुलिस से दूर
हिलसा में दो महीने में छह लोगों की हत्या, चार में आरोपित पुलिस से दूर

संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा): नालंदा एसपी अशोक मिश्रा भले ही घोड़े की तरह अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन हिलसा थाने में इसका असर नहीं दिखता। यहां के अनुसंधान पर नजर डालेंगे तो यह सच्चाई सामने आएगी। बीते दो महीने के दौरान हिलसा थाना क्षेत्र में छह हत्याएं हुईं हैं। दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी गई। दो लोगों की पीट-पीटकर जान ले ली गई। अन्य तरीकों से दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। चार मामलों में पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में अक्षम साबित हो रही है।

loksabha election banner

हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव निवासी रामजी राम के पुत्र विरेश राम को नगरनौसा थाना क्षेत्र के कछियावां गांव में 19 मार्च 2022 को दिनदहाड़े लाठी-डंडे से पीटा गया। उसके बाद खैलता हुआ पानी शरीर पर फेंक दिया गया। भागने के दौरान सरसों के खेत में उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर गोली भी चलाई। पुलिस के साथ मारपीट भी हुई। इसमें कई लोग जेल गए, लेकिन वीरेश का हत्यारोपित फरार है।

13 अप्रैल 2022 को जमीन विवाद को लेकर हिलसा थाना क्षेत्र के पकड़िया बीघा गांव में सगे भाई चंद्रदीप यादव व बहादुर यादव के बीच कहासुनी हुई। चंद्रदीप यादव ने बहादुर यादव के घर पर रोड़ा-पत्थर फेंका गया। चंद्रदीप यादव ने दिनदहाड़े सगे भाई बहादुर यादव को गोली मारकर हत्या कर दिया। 18 लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

26 अप्रैल 2022 को हिलसा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मई में रसोईया सुलोचना देवी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नृपेंद्र कुमार व सहायक शिक्षक नामजद एवं दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित बनाया गया है। अभी तक पुलिस जांच करने की ही बात कह रही है। सूचक के स्वजनों में आक्रोश पनप रहा है। कम संख्या में बच्चे आज भी विद्यालय में पढ़ने के लिए आ रहे हैं।

हिलसा थाना क्षेत्र के द्वारका विगहा गांव निवासी लखन बिद को 4 मई 22 को दिनदहाड़े लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पिता-पुत्र को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए माले ने धरना-प्रदर्शन भी किया। पुलिस आज तक के जांच करने के नाम एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

हिलसा थाना क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी राहुल सिंह की छह मई 2022 को हिलसा थाना क्षेत्र के मिल्की पर गांव के पास बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव कुएं में फेंक दिया। इस मामले में पांच लोगों को आरोपी किया गया है। एक भी आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं की है। 2017 तक हिलसा थाने में स्पेशल पुलिस अधिकारी के पद पर राहुल तैनात थे। कई शराब तस्करों को पकड़वाने में उन्होंने मदद की थी। मौत के बाद पुलिस की मदद करने वाले के हत्यारे भी दूर हैं।

विवाहिता शोभा कुमारी की दहेज को लेकर 19 मई 2022 की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। ससुराल के स्वजन घर छोड़कर भाग निकले। इस मामले में शोभा के भाई ने जीजा समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

------------------

दो मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य चार मामलों की जांच चल रही है। अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

- कृष्ण मुरारी प्रसाद, डीएसपी, हिलसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.