पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. रामदेव भंडारी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति: विनोद
बिहारशरीफ। राजद के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. रामदेव भंडारी के आकस्
बिहारशरीफ। राजद के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. रामदेव भंडारी के आकस्मिक निधन पर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकंगरसराय में एक बैठक कर शोकसभा की औऱ दो मिनट मौन रखकर उनके मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनोद यादव ने कहा कि प्रो. रामदेव भंडारी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वे बिहार के राजनीति के पुरोधा व जन-जन के नेता थे। वे किसानों, शोषितों, पीड़ितों, गरीबों, असहायों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आजीवन लड़ते रहे। उनके निधन से बिहार की राजनीतिक व सामाजिक जगत को बहुत बडी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है। मौके पर प्रदेश राजद नेता विनोद यादव, प्रदेश सचिव रामजी व्यास, प्रमोद ¨सह, अनिल उर्फ टुनटुन, दिनेश प्रसाद, सिदेश्वर बाबा, मनोज यादव, मंटु यादव, किशोर कुमार, प्रदेश नेता अतिन्द्र ¨सह, अर¨वद यादव, शशिभूषण प्रसाद, रणजीत यादव, अनिल प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, कारू केसरी समेत दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।