Move to Jagran APP

किसानों की समस्या के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

शेखपुरा। किसानों की समस्या के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को धरना दिया। यह धरना कलेक्ट्रेट के बा

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 05:49 PM (IST)
किसानों की समस्या के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना
किसानों की समस्या के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

शेखपुरा। किसानों की समस्या के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को धरना दिया। यह धरना कलेक्ट्रेट के बाहर आयोजित किया गया। पार्टी नेता तथा राजो ¨सह के पौत्र सत्यजीत की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना में पार्टी से जुड़े प्रमुख नेताओं तथा कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस के जिला प्रभारी कैलाश पाल भी शामिल हुए। धरना में राजकुमार शर्मा,रामकिशुन ¨सह,सुरेश प्रसाद ¨सह,देवेंद्र ठाकुर,राजकमल,भैया जी,श्रवण कुमार ¨सह,प्रो अजय आदि प्रमुख लोग भी शामिल हुए। धरना स्थल पर कांग्रेसियों ने सभा का भी आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा को जमकर कोसा। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता हासिल किया। मगर यह पार्टी और इसकी सरकार लोगों को अच्छे दिन का सिर्फ सब्जबाग दिखा रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं में कहा कि भाजपा शासन में समूचे देश के किसान त्राहिमाम में हैं। वक्ताओं में आरोप लगाया कि भाजपा के चार साल के शासन में देश का कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है,जिसकी तरक्की हुई है। भाजपा ने सिर्फ अपने कुछ चु¨नदा बड़े औद्योगिक घराने को खुश करने का काम किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आज देश का करोड़ों किसान तथा युवा वर्ग ऐसे चौराहे पर खड़ा है,जहां से उसे चारों और अंधेरा ही अंधेरा नजर आ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने किसानों का ऋण माफ करने तथा कृषि को उद्योग का दर्जा देने की मांग की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.