जिले में अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि : विनोद
नालंदा। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनोद यादव न
नालंदा। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनोद यादव ने कहा कि नालंदा जहां देश दुनिया को ज्ञान की रोशनी देने का काम करता था,आज वही नालन्दा में आये दिन आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में अपराधियों का बोलबाला है। सरमेरा व राजगीर में पांच दिनों के अन्दर अलग-अलग दो जगहों पर हुई दुष्कर्म की घटना सुशासन की पोल खोलकर रख दी है।
यादव ने कहा की एक महीने के अन्दर जिले में कई निर्मम हत्या, दुष्कर्म , छेड़खानी, समेत चोरी डकैती लूटपाट की घटनाएं घट चुकी है। कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है । पूरे बिहार में हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म, अपहरण, चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पूरे बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। कानून नाम की कोई चीज नही हैं। यादव ने कहा कि राज्य में जबसे भाजपा एवं जदयू के गठजोड़ की सरकार बनी है, तबसे अपराधियों का बोलबाला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।