Move to Jagran APP

VIDEO: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने कहा-आरोपियों को हमें सौंप दो

बिहार के नालंदा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया। इस वीडियो को वायरल कर दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद बवाल मचा है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 04:38 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 09:19 AM (IST)
VIDEO: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने कहा-आरोपियों को हमें सौंप दो
VIDEO: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने कहा-आरोपियों को हमें सौंप दो

नालंदा, जेएनएन। जिले में एक नाबालिग के साथ पांच से छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इस घटना के एक सप्ताह बाद इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए वीडियो में देिख रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही लड़की के पिता सहित आक्रोशित स्थानीय लोग काफी संख्या में सड़क पर उतर आए और आक्रोशित लोगों ने गिरियक-राजगीर सड़क मार्ग पर जमकर आगजनी की। लोगों ने घंटों मुख्य सड़क को जाम कर रखा था। पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान को भी बंद कर रखा था।

लोग काफी आक्रोशित थे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि आरोपियों को पुलिस हमें सौंप दे, हम खुद न्याय करेंगे। आरोपित पहुंच वाले हैं और पुलिस भी दबाव में आकर उन्हें छोड़ देगी। वो फिर किसी दूसरी घटना को अंजाम देंगे, इसीलिए पुलिस उन्हें पब्लिक को सौंप दे।

बता दें कि राजगीर में अपने दोस्त के साथ विपुलागिरी पर्वत घूम रही नाबालिग लड़की के साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पहले तो पुलिस ने पीड़िता को लौटा दिया। लेकिन, मीडिया में खबर आने के बाद हंगामा मच गया, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पीड़िता ने एक न्यूज चैनल को आपबीती सुनाते हुए कहा कि जब वो अपने दोस्त के साथ राजगीर पहाड़ पर घूमने गई थी, तभी 10 की संख्या में आये मनचलों ने हमदोनों को घेर लिया था। सभी आसपास के ही थे। इस दौरान पांच-छह लड़कों ने लड़की के साथ हथियार और चाकू के बल पर इस घिनौनी घटना का अंजाम दिया। लड़की चीखती चिल्लाती रही-भैया छोड़ दो...भैया छोड़ दो।

लड़की ने बताया कि दस की संख्या में मौजूद पांच-छह लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद बाकी लड़कों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में शूट करते हुए इसका वीडियो बनाया। लड़की ने जब इस बात का विरोध किया तो उसके दोस्त की मनचलों ने जमकर पिटाई की और धमकी दिया कि मुंह खोलोगी तो तुम्हारे साथ-साथ पूरे परिवार को भी जान से मार देंगे। 

छह दिन पहले राजगीर के एक पहाड़ पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो वहीं इस मामले में पुलिस कोई भी बयान देने से बच रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.