मिट्टी का घर गिरने से एक की मौत, दो बच्चे जख्मी
नगरनौसा। वलधा गांव में शनिवार की सुबह छोटू राम के मिट्टी से बना घर एकाएक गिर पड़ा। जिससे घर मे सो रहे तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें शुभम (2 साल) कौशल (6 साल) औऱ करीना कुमारी (4 साल) शामिल हैं। सिर में चोट लगने के कारण शुभम को इलाज के लिए फतुहा ले जाया गया। जहां भर्ती नहीं लिया गया तो स्वजन चंडी ले गए। यहां के डॉक्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए तो बिहारशरीफ ले जाया गया।
नगरनौसा। वलधा गांव में शनिवार की सुबह छोटू राम के मिट्टी से बना घर एकाएक गिर पड़ा। जिससे घर मे सो रहे तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें शुभम (2 साल), कौशल (6 साल) औऱ करीना कुमारी (4 साल) शामिल हैं। सिर में चोट लगने के कारण शुभम को इलाज के लिए फतुहा ले जाया गया। जहां भर्ती नहीं लिया गया तो स्वजन चंडी ले गए। यहां के डॉक्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए तो बिहारशरीफ ले जाया गया। बिहारशरीफ में बच्चे के सिर एक्स रे किया गया, उपचार की शुरूआत भी नहीं हुई थी कि उसने दम तोड़ दिया। अन्य दो बच्चे मामूली रूप से जख्मी हैं। उनकी गांव में ही मरहम-पट्टी कराई गई। बताया गया कि शुक्रवार की शाम आंधी के साथ वर्षा हुई थी। इसी कारण घर एकाएक धाराशाई हो गया। गनीमत रही कि मलबे में दबे बच्चों को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया। परंतु इनमें सबसे छोटे शुभम को बचाया नहीं जा सका। गांव वालों ने बताया कि छोटू राम को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। वह मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करता है। किसी तरह मिट्टी का घर बनाया था। अब उसका घर कैसे बनेगा, यह बड़ी समस्या है।