Move to Jagran APP

आपसी वर्चस्व व जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, पीएमचीएच रेफर

सूचना मिलते ही मानुपर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। घायल संजय सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले उसके भतीजे संतोष सिंह व झुन्ना सिंह से किसी बात को लेकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी। उसके बाद से लगातार संजय सिंह अपने गांव से डर कर भागा हुआ था। गुरुवार को जैसे ही संजय सिंह अपने घर पहुंचा तो इसकी सूचना विरोधी पक्ष झुन्ना सिंह और संतोष सिंह को लग गई। विरोधियों ने तुरंत हथियार से लैस होकर संजय सिंह के घर पर हमला बोल दिया और उक्त दोनों भतीजे ने गोली चला दी। सदर डीएसपी शिवली नोमानी ने बताया कि गांव में आपसी बर्चस्व व जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी इन लोगों के बीच विवाद हुए थे। इस मामले में पहले भी थाने में मामला दर्ज कराई गई थी। इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:33 PM (IST)
आपसी वर्चस्व व जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, पीएमचीएच रेफर
आपसी वर्चस्व व जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, पीएमचीएच रेफर

बिहारशरीफ । मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदियासराय गांव में आपसी विवाद व बर्चस्व को लेकर भतीजे ने अधेड़ चाचा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद चाचा संजय सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीएमचीएच रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मानुपर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। घायल संजय सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले उसके भतीजे संतोष सिंह व झुन्ना सिंह से किसी बात को लेकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी। उसके बाद से लगातार संजय सिंह अपने गांव से डर कर भागा हुआ था। गुरुवार को जैसे ही संजय सिंह अपने घर पहुंचा तो इसकी सूचना विरोधी पक्ष झुन्ना सिंह और संतोष सिंह को लग गई। विरोधियों ने तुरंत हथियार से लैस होकर संजय सिंह के घर पर हमला बोल दिया और उक्त दोनों भतीजे ने गोली चला दी। सदर डीएसपी शिवली नोमानी ने बताया कि गांव में आपसी बर्चस्व व जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी इन लोगों के बीच विवाद हुए थे। इस मामले में पहले भी थाने में मामला दर्ज कराई गई थी। इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.