Move to Jagran APP

रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज

नालंदा । रमजान के पूरे एक महीने के बाद आखिरी जुमे को मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज क

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 05:47 PM (IST)
रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज
रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज

नालंदा । रमजान के पूरे एक महीने के बाद आखिरी जुमे को मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के उपरांत मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इधर जुमे की आखिरी नमाज को लेकर शहर के विभिन्न मस्जिदों में सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। सभी मस्जिदों के पास दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। शाही जामा मस्जिद पुलपर, बड़ी दरगाह, बुखारी मस्जिद, कागजी मोहल्ला ईदगाह, गढ़पर ईदगाह, बैगनाबाद बड़ी मस्जिद, ¨सगारहाट, मोगलकुआं, बसारविगहा, खासगंज, सोहसराय आदि मस्जिदों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। रमजान के पूरे एक महीना पूरे होते ही लोगों के चेहरे पर खुशियां स्पष्ट झलक रही थी। चहुंओर लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा था।

loksabha election banner

----------------------------------

कितने बजे किस मस्जिद में पढ़ी जाएगी नमाज -जमा मस्जिद : 8.00 बजे

-बड़ी दरगाह : 8.30 बजे

-गढ़पर ईदगाह : 7.45 बजे

-बुखारी मस्जिद : 7.30 बजे

-कागजी मोहल्ला : 8.00 बजे

-बैगनाबाद बड़ी मस्जिद : 7.30 बजे

-बैगनाबाद छोटी मस्जिद : 7.15 बजे

-दायरापर मस्जिद : 8.00 बजे

-ईमादपुर मस्जिद : 8.00 बजे

-बनौलिया मस्जिद : 8.30 बजे

-छज्जू मो. बड़ी उड़ान : 7.30 बजे

-छज्जू मो. खारी कुआं : 7.15 बजे

-ख्वाजा अहमदपुर मस्जिद : 7.30 बजे

-स्टेशन पर मस्जिद : 8.00 बजे

-छोटी सकुनत मस्जिद : 8.15 बजे

-बड़ी सकुनत मस्जिद : 8.00 बजे

-काली मस्जिद खानकाह : 8.00 बजे

-बड़ी शेखाना मस्जिद : 8.30 बजे

-महुआ टोला मस्जिद : 8.00 बजे

-कटहल टोला मस्जिद : 8.00 बजे

-कड़ाह मदरसा : 7.00 बजे

- नूरानी मस्जिद कड़ाह : 7.30 बजे

-करियान्ना मस्जिद : 7.30 बजे

-पलटपुरा मस्जिद : 8.00 बजे

-देवकली मस्जिद : 7.00 बजे

-कमरूद्दीनगंज मस्जिद : 7.00 बजे

-कोनासराय मस्जिद : 8.00 बजे

-महुआ टोला मस्जिद : 8.15 बजे

-इमादपुर मस्जिद : 7.30 बजे

-रेलवे स्टेशन मस्जिद : 8.00 बजे

हिलसा ईदगाह : 8.00 बजे

-हिलसा मस्जिद : 9.00 बजे

-बनौलिया मस्जिद : 8.30 बजे

-महलपर मस्जिद : 8.00 बजे

-खानकाह काली मस्जिद : 8.00 बजे

-मुरारपुर मस्जिद : 7.30 बजे

-पक्की तालाब मस्जिद : 8.00 बजे

-नूरसराय मस्जिद : 7.00 बजे

-थवई मस्जिद नूर : 7.00 बजे

-शेरपुर मस्जिद नूर : 7.00 बजे

-राजगीर ईदगाह : 8.30 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.