Move to Jagran APP

बिहार में हत्‍या से भड़का जनाक्रोश्‍ा; भीड़ ने हत्‍यारे को छत से फेंका, पुलिस को भी पीटा

बिहार में एक युवक की सरेआम हत्‍या से जनाक्रोश भड़क गया। भीड़ ने हत्‍यारे कर पीटा, फिर छत से नीचे फेंक दिया। तीन गाडि़यां भी फूंक दीं। लोगों ने पुलिस व मीडिया को भी निशाना बनाया।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 06 Jul 2018 12:14 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 12:00 PM (IST)
बिहार में हत्‍या से भड़का जनाक्रोश्‍ा; भीड़ ने हत्‍यारे को छत से फेंका, पुलिस को भी पीटा
बिहार में हत्‍या से भड़का जनाक्रोश्‍ा; भीड़ ने हत्‍यारे को छत से फेंका, पुलिस को भी पीटा

नालंदा [जेएनएन]। बिहार थाना क्षेत्र के महलपर कमरा के निकट शुक्रवार की सुबह एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना के बाद लोगों ने हमलावर को दबोच लिया और उसपर टूट पड़े। पुलिस के पहुंचते ही हत्‍यारा भागकर एक मकान में घुस गया। इसके बाद लोगों घर में घुसकर उसे छत से नीचे फेंक दिया। उसे बचाने के क्रम में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने मीडिया पर भी हमला किया। वारदात के दौरान पुलिस बेबस नजर आई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार खैराबाद निवासी राजेन्द्र साव का 28 वर्षीय पुत्र दिवाकर कुमार मौसी को रेलवे स्टेशन पहुंचाकर लौट रहा था। इसी बीच रास्‍ते में उसकी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना के बाद लोगों ने हत्‍यारे को पकड़ लिया। भीड़ उसकी पिटाई करने लगी। इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर उसे भीड़ से छुड़ाया। हत्‍यारा मौका पाकर बगल के एक घर में जा घुसा।
|

छत से फेंका,  आग में झोंकने की कोशिश, पुलिस पर भी हमला
इसके बाद भीड़ ने घर में घुसकर उसे छत से नीचे फेंक दिया। छत से गिरे घायल को भीड़ ने नजदीक जल रही आग में फेंकने की कोशिश की। उसे बचाने के दौरान बिहार थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार, एएसआइ रमेश कुमार व  अन्‍य कई पुलिसकर्मी भीड़ का निशाना बने। लोगों ने थानाध्यक्ष व एएसआइ पर जानलेवा हमला किया। दोनों को काफी चोटें आईं। उनके सर्विस रिवाल्वर छीनने के प्रयास भी किए गए।
डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर वज्र वाहन के साथ पहुंची और थानेदार व एएसआइ की जान बचाई गई। भीड़ के हमले में डीएसपी निशीत प्रिया समेत एक दर्जन पुलिस पदाधिकारी व कर्मी घायल हो गए।
भीड़ ने सड़क पर आगजनी की तथा तीन बाइक भी फूंक दिए।

पत्रकार भी हुए जख्‍मी
भीड़ ने पुलिस के साथ पत्रकारों पर भी हमला कर दिया। हमले में दो पत्रकार भी जख्मी बताए जा रहे हैं। उनके कैमरे तोड़ दिए गए।

घटना के बाद तनाव
घटना के बाद पूरा इलाका छावनी में तब्‍दील है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.