Move to Jagran APP

भूमि विवाद में अधेड़ की गला दबाकर हत्या

भागनविगहा थाना क्षेत्र के खोजा एतवारसराय में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Nov 2017 03:09 AM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2017 03:09 AM (IST)
भूमि विवाद में अधेड़ की गला दबाकर हत्या
भूमि विवाद में अधेड़ की गला दबाकर हत्या

नालंदा। भागनविगहा थाना क्षेत्र के खोजा एतवारसराय में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के उपरांत शव को लेकर गांव के ही एक खेत में लावारिस हालत में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। इस घटना के संबंध में भागनविगहा थानाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि उनका अपने ही पड़ोसी अनिल यादव उर्फ अली यादव यादव से घर हड़पने को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था और इसी विवाद को लेकर कुछ दिन पहले अनिल यादव ने उमेश यादव और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद अचानक मंगलवार की सुबह उमेश यादव का शव गांव के बगल से खेतों में लावारिस अवस्था में पाया गया। उमेश यादव के गले में कटा हुआ का निशान भी पाया गया है लेकिन मौके पर से पुलिस को खून का एक कतरा भी नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद में हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर मृतका की पत्नी सोनाली देवी ने गांव के ही अनिल यादव को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने उल्लेख किया है कि अनिल यादव और उसके गुर्गे की नजर पूर्व से ही उसके पैतृक घर पर था। अपने दबंगई के बल पर अनिल यादव ने पहले ही घर का आधी हिस्सा पर जबरन कब्जा कर लिया था। जब मैंने अपना हक मांगा तो अनिल यादव ने से जान से मारने की धमकी दी। मृतका की पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले चार साल से बीमार चल रहा था। किसी तरह खेतीबारी कर अपना घर चला रही थी। इधर कुछ दिनों से अनिल व उसके सहयोगी जबरन घर के पास पशुओं को बांधने का काम कर रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज व अंजाम भुगतने की धमकी मिल रही थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.