Move to Jagran APP

महादलितों पर टूटा दबंगों का कहर, पूरी बस्ती में लगाई आग, 125 घर राख

नवादा के एक गांव में महादलितों पर दबंगों का कहर जमकर टूटा है। ग्रामीणों के अनुसार 10-15 दबंगों ने उनकी बस्ती में आग लगा दी, जिससे सौ से अधिक घर जल गए। घटना देर रात की है।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 09 Mar 2016 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2016 07:16 AM (IST)
महादलितों पर टूटा दबंगों का कहर, पूरी बस्ती में लगाई आग, 125 घर राख

जागरण टीम, पटना। नवादा के एक गांव में महादलितों पर दबंगों का कहर जमकर टूटा है। ग्रामीणों के अनुसार 10-15 दबंगों ने उनकी बस्ती में आग लगा दी, जिससे करीब सवा सौ घर जल गए। घटना देर रात की है। सूचना देने के बावजूद रात में प्रशासन की तरफ से कोई सहायता नहीं दी गई।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार घटना नवादा के अकबरपुर थाना के कझिया गांव स्थित महादलित टोले में देर रात दबंगों ने महादलितों की झोपडि़यों में आग लगा दी। आग लगते ही लोग अपने-अपने घर छोड़कर भागे। गांव में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया।

महादलितों ने सरकारी जमीन पर झोपडि़यां बना ली थीं। गांव के दबंग लोगों को यह स्वीकार नहीं था। यहां पहले भी कई झोपडि़यां जलाई जा चुकी हैं।

सूचना देने के बावजूद रात में कोई प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। आज अंचल अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवारों ने अपने कंप्लेन में घर जलाए जाने की बात का जिक्र नहीं किया है। थाना में 70 लोगों ने घर जलने का कंप्लेन दिया है। अंचलाधिकारी ने अभी तक 31 घरों के जलने की पुष्टि की है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने जैसा कहा, उन्होंने वैसा कंप्लेन किया, उनके घर तो दबंगों ने ही जलाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.