कर्पूरी ठाकुर के बताए रास्ते पर चलने का लिया गया संकल्प
जिले में सोमवार को शहर से लेकर गांव तक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों संगठनों व संस्थानों के लोगों ने अपने-अपने स्थान पर समारोह का आयोजन किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जननायक को याद किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कई वक्ताओं ने कहा कि जननायक के प्रति सची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हमसभी उनके आदर्शो का अनुशरण करेंगे। खासकर युवा वर्ग के लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके लिए गणमान्य लोगों ने अपील भी की।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा :जिले में सोमवार को शहर से लेकर गांव तक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों व संस्थानों के लोगों ने अपने-अपने स्थान पर समारोह का आयोजन किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जननायक को याद किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कई वक्ताओं ने कहा कि जननायक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हमसभी उनके आदर्शो का अनुशरण करेंगे। खासकर युवा वर्ग के लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके लिए गणमान्य लोगों ने अपील भी की।
शहर के गिरिहिड़ा चौक पर अवस्थित कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर कई लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसमें राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र यादव तथा जिलाध्यक्ष प्रो. उमेश पंडित के साथ जदयू के नगर अध्यक्ष अनील साव, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राजद,भाजपा,सीपीआई ने भी जयंती पर कर्पूरी ठाकुर की याद किया। स्टेशन रोड स्थित राजद कार्यालय में विधायक विजय सम्राट की अगुवाई में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जदयु के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ भी गिरिहिड़ा चौक पर स्थित कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाकर याद किया। भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर किया याद
जासं, शेखपुरा:
गरीब-गुरबों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 98वीं जयंती के अवसर पर गिरिहिडा चौक स्थित प्रतिमा पर भाजपा के नेताओं ने माल्यर्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल, भागलपुर युवा जिला प्रभारी आनन्द प्रकाश, ओबीसी जिला अध्यक्ष जवाहर चौहान, चुनाव आयोग जिला संयोजक रौशन कुमार, सहकारिता मंच जिला संयोजक सीताराम सिंह, ओबीसी जिला महामंत्री पवन कुमार, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष रमाकांत प्रसाद, ओबीसी मंडल अध्यक्ष राजेश्वर यादव, ओबीसी मंडल मंत्री रामकेश्वर चौहान एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। माहुरी पंचायत में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जासं, शेखपुरा:
बरबीघा के माहुरी पंचायत भवन में सोमवार को समारोह आयोजित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया। मौके पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि की। साथ ही उन्हें गरीबों का नेता बताते हुए कहा कि वे गरीबों के हित में मुख्यमंत्री रहते हुए भी बेहतर काम किया। उससे पहले और बाद में भी गरीबों की आवाज में बनते रहे हैं। ऐसे नेताओं की आज समाज में बहुत कमी हो गई है। मौके पर आयोजक सतीश ठाकुर, उमेश पटेल, ओमकार सेठ, वरूण सिंह, चंद्रभूषण कुशवाहा, प्रमोद चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।