गिरियक में इंदिरा गांधी की जयंती मनी
नालंदा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की आज गुरुवार को 98 जयंती समारोह गिरियक
By Edited By: Published: Fri, 20 Nov 2015 02:39 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2015 02:39 PM (IST)
नालंदा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की आज गुरुवार को 98 जयंती समारोह गिरियक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित कर दिवंगत नेत्री को याद किया गया। साथ ही उनके द्वारा किए गए भारत निर्माण में योगदान का आंकलन कर उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद श्रीकान्त प्रसाद धनंजय पाठक राम देव यादव सहित दर्जनों कार्य करता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें