Move to Jagran APP

नालंदा में करंट की चपेट में आने से पति की मौत, बचाने गई पत्नी ने भी गंवाई जान Nalanda News

नालंदा में शनिवार को करंट लगने से पति और पत्नी की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में हुआ।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 03:13 PM (IST)
नालंदा में करंट की चपेट में आने से पति की मौत, बचाने गई पत्नी ने भी गंवाई जान Nalanda News
नालंदा में करंट की चपेट में आने से पति की मौत, बचाने गई पत्नी ने भी गंवाई जान Nalanda News

नालंदा, जेएनएन। जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सिलाव थाना क्षेत्र में विधुत तार की चपेट में आने से पति और पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान मंटू मांझी और फुलवा देवी के रूप में हुई है।

loksabha election banner

मंटू मांझी पत्नी फुलवा देवी के साथ शनिवार को किसी के पास बकाया रकम देने गया था। पैसे देकर वो वापस घर लौट रहा था। सिलाव थाना क्षेत्र की बरनौसा पंचायत के गोवडीहा गांव के समीप विधुत तार जमीन पर गिरा हुआ था। बताया जाता है कि तार पास में पड़ी एक आरी को भी छू रहा था। जिसपर मंटू की नजर नहीं पड़ी और आरी उसके पैर से छू गई, इससे वे करंट की चपेट में आ गया। मंटू को तड़पता देख पत्नी फुलवा ने उसे बचाने का प्रयास किया। जिससे वो भी करंट की चपेट में आ गई। घटना में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जहानाबाद में पईन में डूबकर दो किशोर की मौत

शकूराबाद थाना क्षेत्र के घेजन गांव में देवी स्थान के समीप पईन में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त दिनेश दास के पुत्र प्रियांशु कुमार (12) व नरेश दास के पुत्र अनमोल कुमार (13) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों किशोर सुबह 10 बजे से ही घर से गायब थे। परिजनों ने पूरे दिन उनकी खोजबीन की लेकिन अता-पता नहीं चल पाया। देर शाम एक ग्रामीण को देवी स्थान के समीप पईन में दोनों के शव पानी में नजर आए। इसके बाद परिजनों को जानकारी मिली। शवों को पानी से निकाला गया।

परिजनों ने बताया कि बच्चे बिना बताए घर से निकले थे। नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इधर, घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांकि संवाद प्रेषण तक लोग मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दे रहे थे। एक साथ दो किशोरों की मौत से दोनों घरों के अलावा पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.