Move to Jagran APP

नालंदा पहुंचे झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, CCA पर जनता और कार्यकर्ताओं से कर रहे संवाद

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास शुक्रवार को नालंदा पहुंच गए हैं। वे यहां आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं को सीएए पर जागरुक कर रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 02:06 PM (IST)
नालंदा पहुंचे झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, CCA पर जनता और कार्यकर्ताओं से कर रहे संवाद
नालंदा पहुंचे झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, CCA पर जनता और कार्यकर्ताओं से कर रहे संवाद

नालंदा, जेएनएन। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार की दोपहर नालंदा पहुंच गए हैं। यहां आइएसए हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में वे लोगों को नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे पर जागरुक करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद वो वापस झारखंड लौट जाएंगे।

prime article banner

बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह

पूर्व सीएम के नालंदा पहुंचने से पहले आयोजन स्थल पर तैयारी चाक-चौबंद कर ली गई थी। सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। रहुवर दास के आने की जानकारी से बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

बिहार में कई जगह हो रहा विरोध प्रदर्शन

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए सीएए का विरोध देशभर में हो रहा है। कई राज्यों में तो विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है। बिहार में भी इसको लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। विभिन्न पार्टियां सीएए को देश विरोधी बता रही हैं।

संवाद कर जनता का भ्रम करेंगे रघुवर दास

कोई सीएए को जायज ठहरा रहा है तो कोई गलत बता रहा है। एेसे में सीएए को लेकर जनता में फैले भ्रम को दूर करने पडो़सी राज्य झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास नालंदा आ रहे हैं। इस दौरान वो लोगों से संवादकर सीएए के विषय में जरूरी जानकारी मुहैया कराएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK