Move to Jagran APP

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में रोड़बाजी और फायरिंग

बिहारशरीफ। मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदीया गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी व फायरिग हुई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एस.के. जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल किए। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने मौके पर से दो खोखा भी बरामद किया है। दोनों पक्ष के लोग आपस में रिश्तेदार है। रोड़ेबाजी में घायल श्रवण सिंह संतोष सिंह पुकार सिंह व उनकी पुत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:24 PM (IST)
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में रोड़बाजी और फायरिंग
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में रोड़बाजी और फायरिंग

बिहारशरीफ। मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदीया गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी व फायरिग हुई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एस.के. जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल किए। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने मौके पर से दो खोखा भी बरामद किया है। दोनों पक्ष के लोग आपस में रिश्तेदार है। रोड़ेबाजी में घायल श्रवण सिंह, संतोष सिंह, पुकार सिंह व उनकी पुत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

शनिवार को बच्चों के विवाद में संतोष सिंह व सोनू सिंह के बीच पहले गाली-गलौज हुई थी। देर रात जब सोनू सिंह शहरी क्षेत्र के महलपर से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। तो उसे घेरकर कुछ लोग मारना-पीटना शुरू कर दिए। मारपीट की सूचना मिलते ही बीच-बचाव करने पहुंचे संतोष सिंह के भाई श्रवण सिंह को भी बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इधर पुलिस को जब मारपीट होने की सूचना ग्रामीणों ने दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट की की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की माने तो दोनों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त इलाके में तेज कर दी गई है। इसी बीच रविवार को सोनू सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर श्रवण सिंह के घर पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी व गोलीबारी हुई जिसमें चार लोग घायल हो गए। रोड़ेबाजी व गोलीबारी की सूचना मिलते ही गिरियक इंस्पेक्टर व मानपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में रविवार को श्रवण सिंह की पत्नी व पुकार सिंह ने सोनू सिंह समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि श्रवण सिंह पर भी कई पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज है। गोलीबारी दोनों पक्षों की तरफ से हुई थी। इधर एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि गांव में अराजकता फैलाने वाले दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपी जल्द जेल की हवा खाने के लिए तैयार रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.