इसलामपुर में हर्षोल्लास के साथ ईद संपन्न
नालंदा। इसलामपुर नगर पंचायत सहित प्रखंड के खुदागंज, जैतीपुर, मदारगंज सहित अन्य इलाकों में शनिवार को
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 11:29 PM (IST)
नालंदा। इसलामपुर नगर पंचायत सहित प्रखंड के खुदागंज, जैतीपुर, मदारगंज सहित अन्य इलाकों में शनिवार को मुस्लिम भाइयों का महान पर्व ईद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस दरम्यान लोगों ने नये-नये कपड़े में सज-धज कर पास के ईदगाह में जाकर ईद की नमाज अता की और एक दूसरे से गले-मिल ईद की बधाई दी। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर सेवईयां सहित अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह लोगों ने नगर के शाही रोड स्थित ईदगाह, मलहबीघा, जामा मस्जिद एवं अतासराय में ईद की नमाज अता की। इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें