ईद के मौके पर सभी दरगाहों पर नमाजियों की उमड़ी भीड़
बिहारशरीफ। रमजान के पूरे 30 दिनों के बाद शुक्रवार की शाम चांद निकलते ही शनिवार को जिले में धूमधाम से
बिहारशरीफ। रमजान के पूरे 30 दिनों के बाद शुक्रवार की शाम चांद निकलते ही शनिवार को जिले में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। सुबह से ही जिले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों व ईदगाहों पर सुबह से ही नमाजियों की अपार भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ बड़ी दरगाह व जामा मस्जिद में देखे गए। यहां पर चप्पे-चप्पे पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोग ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गला मिलकर बधाई दी और अमन चैन के लिए अल्लाताला से दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोग अपने सगे-संबंधियों व दोस्तों के यहां जाकर सेवई, दूध, मिष्ठान के साथ लजीज व्यंजन का स्वाद लिया। ईद को लेकर बड़े, बुर्जुग, बच्चे, युवा, महिलाएं सभी नए-नए वस्त्र में ईद की खुशियां मनाते देखे गए। आज के दिन गरीब से गरीब परिवार के लोग भी नए वस्त्र धारण करते हैं। जिस परिवार की माली हालत खराब होती है उसे लोग मदद कर वस्त्र आदि प्रदान करते हैं। इधर ईद पर्व को लेकर पूरे शहर में तमाम मस्जिदों व ईदगाहों के समीप दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई थी। जिले के वरीय पदाधिकारी भी समय-समय पर मॉनीट¨रग करते रहे। कुल मिलाकर मुस्लमान भाईयों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व ईद आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। इधर शहर में ईद को लेकर कई जगह पर दावत का आयोजन किया गया। बैगनावाद में हर साल की तरह डा. फैसल अरशद के आवास पर सैकड़ों की संख्या में हिन्दू-मुस्लिम शामिल होकर लजीज व्यंजन का लुत्फ लिया और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। शहर का पूरा माहौल ईद मय दिख रहा था।