दो ट्रकों के टक्कर में चालक गंभीर
नालंदा। हरनौत में दो ट्रकों में टक्कर से एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएच 31 पर वेन
By Edited By: Published: Mon, 21 Mar 2016 03:05 AM (IST)Updated: Mon, 21 Mar 2016 03:05 AM (IST)
नालंदा। हरनौत में दो ट्रकों में टक्कर से एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएच 31 पर वेना थाना के सिरनावां पुल के पास दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें नवादा जिला के कशोचक थाना के जमुआवां गांव के चालक अनुज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पर भूसा लेकर जमुआवां से दल¨सहसराय जा रहा था। पुलिस काफी मशक्कत के बाद फंसे चालक को बाहर निकाल कर हरनौत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें