बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का निर्णय
नालंदा। स्थानीय राजवंशी मार्केट में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी राजगीर ग्रामीण मण्डल इकाई की बै
नालंदा। स्थानीय राजवंशी मार्केट में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी राजगीर ग्रामीण मण्डल इकाई की बैठक मण्डल अध्यक्ष राजाराम पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी,सहित मण्डल एवं जिला के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। अध्यक्ष राजाराम पटेल ने कहा कि महासंपर्क अभियान के तहत प्रखंड के सभी पंचायत में टोली बनाकर केंद्र की योजनाओं के बाबत जन जागरण का कार्य किया जा रहा है।बैठक में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नालन्दा विधानसभा प्रभारी श्याम किशोर भारती ने कहा कि मिशन 2019 के तहत सभी बूथों को मजबूत किया जा रहा । संगठन में सभी वर्गों को जोड़ते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए गरीबों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना होगा। नीचे स्तर पर आ रही कठिनाई को सूचीवद्ध किया जा रहा है। ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में समस्या ना हो।बैठक में राजगीर मण्डल प्रभारी रविन्द्र कुमार ¨सह, विस्तारक अजय पासवान,महामंत्री प्रशांत कुमार,चन्द्रिका राजवंशी, सुरेंद्र कुमार चौधरी, साबित्री देवी,साकेत कुमार निराला,अर्जुन प्रसाद,रामनन्दन प्रसाद,शैलेष ¨सह,संजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।