कोरोना की रिकवरी रेट 91 फीसद, रोजाना संक्रमितों की संख्या 50 के नीचे
बिहारशरीफ। जिले में सैम्पल कलेक्शन में तेजी के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ी है। वहीं संक्रमित लोगों की रिकवरी रेट भी 91 फीसद है। सरकारी आंकड़े में कुल 5043 लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं। परंतु यह आंकड़ा छह हजार के पार है।
बिहारशरीफ। जिले में सैम्पल कलेक्शन में तेजी के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ी है। वहीं संक्रमित लोगों की रिकवरी रेट भी 91 फीसद है। सरकारी आंकड़े में कुल 5043 लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं। परंतु, यह आंकड़ा छह हजार के पार है। इधर, 42 मौतों का आंकड़ा अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता बता रहा है। मंगलवार तक जिले के कुल 1 लाख 35 हजार 884 लोगों के सैम्पल कलेक्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 1 लाख 34 हजार 388 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 1496 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। राहत की बात यह है कि बीते दस दिनों से रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से नीचे ही रह रही है। पहले की तरह अफरातफरी का माहौल नहीं है। सिविल सर्जन डॉ राम सिंह कहते हैं, खतरा अभी टला नहीं है। लोग बाहर निकलते समय मास्क लगाएं और किसी भी व्यक्ति से तीन फीट की दूरी बनाकर रखें।
जिले में अभी कोरोना संक्रमण से लड़ रहे लोगों की संख्या 422 है। परंतु आश्चर्य की बात है कि इनमें से 90 फीसद कोरोना संक्रमित हॉस्पीटल नहीं गए। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार घर में ही रह रहे हैं और जरूरी दवाएं व काढ़ा का सेवन कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार 296 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
..........
कोरोना के खतरे ने सुधारा खान-पान
...........
सिविल सर्जन का मानना है कि कोरोना के खतरे ने लोगों के खान-पान व जीवनशैली में सुधार लाया है। लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल व सब्जियों के साथ काढ़ा व गर्म पानी का सेवन कर रहे हैं। कई लोगों ने योगाभ्यास भी शुरू कर दिया है। यही वजह है कि संक्रमण की रफ्तार कुंद हुई है।