शोकसभा का आयोजन
नालंदा। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में नूरसराय बाजार कस्थमंडू स्थित शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 07:34 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 07:34 PM (IST)
नालंदा। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में नूरसराय बाजार कस्थमंडू स्थित शनिवार को राजद के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ कल्लू मुखिया के 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की मौत पर शोकसभा आयोजित की गई। इस मौके पर लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। वही इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद नें जिला प्रसाशन से अंकित के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा की मांग की। शोक सभा में रामचंद्र प्रसाद अजय कुमार, रामजी पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें