Move to Jagran APP

नोनियाबीघा में पुलिस पर हमला, एएसआइ जख्मी

नालंदा। थाना क्षेत्र के नोनियाबीघा गाव में एक ग्रामीण के गिराए गए बालू पर बच्चों के खेलने के दौरान बड़े उलझ गए। बात इतनी बढ़ गई कि गोलीबारी तक हो गई। दोनों गुटों में पथराव तक हुआ। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम पहुंची तो बदमाशों ने उनपर भी पथराव कर दिया। जिसमें एएसआइ दिलीप कुमार जख्मी हो गए। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 12:08 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 12:08 AM (IST)
नोनियाबीघा में पुलिस पर हमला, एएसआइ जख्मी
नोनियाबीघा में पुलिस पर हमला, एएसआइ जख्मी

नालंदा। थाना क्षेत्र के नोनियाबीघा गाव में एक ग्रामीण के गिराए गए बालू पर बच्चों के खेलने के दौरान बड़े उलझ गए। बात इतनी बढ़ गई कि गोलीबारी तक हो गई। दोनों गुटों में पथराव तक हुआ। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम पहुंची तो बदमाशों ने उनपर भी पथराव कर दिया। जिसमें एएसआइ दिलीप कुमार जख्मी हो गए। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस टीम पर हमले के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंची और कैंप कर रही है। डीएसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बताया गया कि गाव में विवाद सुखदेव चौहान व रामप्रसाद चौहान के बीच हुआ था। सुखदेव ने बालू गिराया था, जिसपर बच्चे खेलकूद रहे थे। इसी बात को लेकर उसने ऐतराज जताया तो बात बढ़ गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.