Move to Jagran APP

सभी परिवार अपने प्रत्येक बच्चे के नाम पर एक पौधा जरूर लगाएं तथा इसे बच्चों की तरह करें पोषित : डीएम

बिहारशरीफ। जलवायु परिवर्तन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनना होगा।प्रत्येक व्यक्ति को हरित आवरण को बढ़ाने के लिए अवश्य रूप से वृक्षारोपण करना होगा। वृक्षारोपण से भी ज्यादा महत्वपूर्ण पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में पोषित करना है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:38 PM (IST)
सभी परिवार अपने प्रत्येक बच्चे के नाम पर एक पौधा जरूर लगाएं तथा इसे बच्चों की तरह करें पोषित : डीएम
सभी परिवार अपने प्रत्येक बच्चे के नाम पर एक पौधा जरूर लगाएं तथा इसे बच्चों की तरह करें पोषित : डीएम

बिहारशरीफ। जलवायु परिवर्तन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनना होगा।प्रत्येक व्यक्ति को हरित आवरण को बढ़ाने के लिए अवश्य रूप से वृक्षारोपण करना होगा। वृक्षारोपण से भी ज्यादा महत्वपूर्ण पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में पोषित करना है। प्रत्येक परिवार को कम से कम अपने प्रत्येक बच्चे के नाम पर एक पौधा अवश्य रूप से लगाना चाहिए तथा इन पौधों को अपने बच्चों की तरह देखभाल कर पोषित कर वृक्ष के रूप में परिवर्तित करना चाहिए। उक्त बातें रविवार को जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने पृश्वी दिवस पर पौधारोपण के दौरान कही। वे आज पुलिस लाइन बिहारशरीफ में आयोजित मिशन 2.51 करोड़ वृक्षारोपण के समापन समारोह एवं वन महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया था।

loksabha election banner

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी नालन्दा नेशामणि के0 ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बिहार राज्य में 2.51 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। नालंदा जिला में भी निर्धारित लक्ष्य 7.35 लाख से अधिक वृक्षारोपण किया जा चुका है, जो अभी भी जारी है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में वन विभाग के साथ-साथ मनरेगा एवं जीविका की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कृषि वानिकी के तहत भी लगभग 88 हजार पौधे लगाए गए हैं। इस अभियान में मिशन हरियाली नूरसराय, गोरैया संरक्षण अभियान आदि जैसी अनेक संस्थाओं ने आगे बढ़कर कार्य किया है जो काफी सराहनीय है।

 जीविका की दीदियों ने भी अपने अपने घरों में पौधारोपण किया है तथा इन पौधों को सुरक्षित रखने के लिए घेराबंदी का कार्य भी बड़े पैमाने पर किया है। हम सबों के समेकित प्रयास से ही हम अपने उद्देश्य में सफल होंगे।

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, निदेशक जू सफारी राजगीर ने भी पर्यावरण के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन मैदान के किनारे एक-एक पौधा लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला पदाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर 11 सूत्री शपथ सभी लोगों को दिलाया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, विभिन्न  जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.