Muzaffarpur flood News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी को जोनल पदाधिकारी व सुपर जोनल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त
Muzaffarpur flood News एडीएम राजेश कुमार को मुरौल बोचहां व कांटी की जिम्मेदारी। पारू साहेबगंज और गायघाट के सुपर जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी डीडीसी उज्ज्वल कुमार सिंह को।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur flood News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी के साथ राहत और बचाव कार्य की मॉनिटङ्क्षरग के लिए डीएम द्वारा पंचायत स्तरीय जोनल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सुपर सेक्टर पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी व सुपर जोनल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। एडीएम राजेश कुमार को मुरौल, बोचहां व कांटी का सुपर जोनल अधिकारी बनाया गया है। पारू, साहेबगंज और गायघाट के सुपर जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी डीडीसी उज्ज्वल कुमार ङ्क्षसह को दी गई है। औराई, मीनापुर, कटरा व बंदरा में एडीएम आपदा अतुल कुमार वर्मा, सरैया, कुढऩी, सकरा व मोतीपुर में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार को सुपर जोनल अधिकारी बनाया गया है।
मुरौल प्रखंड के जोनल पदाधिकारी की जिम्मेदारी वरीय उपसमाहर्ता स्मृति कुमारी, बोचहां में वरीय उपसमाहर्ता शारंग पाणि पांडेय, कांटी में जोनल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई उदय कुमार झा, पारू में एसडीसी कुमार अभिषेक, साहेबगंज में जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो. उबैर, गायघाट में एसडीसी नीलम कुमारी, औराई में जिला पंचायती राज अधिकारी फैयाज अख्तर, कटरा में एसडीसी विकास कुमार, बंदरा में डीएसओ महमूद आलम को सुपर सेक्टर पदाधिकारी जोनल पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी तथा स्कूलों के एचएम को पंचायत स्तरीय जोनल पदाधिकारी बनाया गया है। बीडीओ, सीओ, प्रखंड पंचायती राज अधिकारी, बीएओ व सीआई को सेक्टर अधिकारी व सुपर सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी जानकारी डीपीआरओ कमल ङ्क्षसह ने दी है।