Move to Jagran APP

राजनीति में नहीं चलेगी युवराज की परंपरा

भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि युवाओं की ताकत राजनीति की दिशा तय करती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 02:33 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:10 AM (IST)
राजनीति में नहीं चलेगी युवराज की परंपरा
राजनीति में नहीं चलेगी युवराज की परंपरा

मुजफ्फरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि युवाओं की ताकत राजनीति की दिशा तय करती है। चुनाव में एक-एक बूथ पर युवाओं की मजबूती की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की चर्चा की। शहर में चलने वाली विभिन्न योजना पर विस्तृत चर्चा की। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कहा कि राजनीति में युवराज की प्रथा नहीं चलेगी। हर बूथ पर डिजिटल योद्धा बनाना है। राष्ट्र निर्माण में 2014 के बाद के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र सेना के रूप हर संकट में काम की। चाहे कोरोना संकट हो या बाढ़ की समस्या। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी शीर्ष पर पहुंच सकता है। राष्ट्रीय मंत्री भारतेन्दु कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भाजपा के हर मुहीम को जन जन तक पहुंचाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि युवाओं की ताकत से जिले के सभी 11 सीट पर भाजपा गठबंधन की जीत होगी। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडेय, संचालन महामंत्री संतोष रंजन और धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ कुमार ने किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक बेबी कुमारी, रितेश सिंह, पंकज राठौर, अंकेश सक्सेना, निरंजन, शशिरंजन, अजित कुमार, चंदन मिश्रा, दीनानाथ पांडेय, गोविद कुमार, राजा सिंह, अमरेश विपुल, साकेत शुभम्, राजा साहेब, धीरज पटेल, कनक भारती, चन्द्र प्रभा, आदित्य कुमार, आशिष निक्की, अर्जुन देव, देवकांत झा आदि शामिल हुए। भाजपा सम्मेलन- विकास पर कुछ नहीं हुआ : पूर्व विधायक साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के पारू प्रखंड अंतर्गत आने वाली पंचायतों के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बाड़ादाउद गाव स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में हुआ। अध्यक्षता बाबूलाल महतो ने व संचालन जितेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए साहेबगंज के पूर्व विधायक डॉ.राजू कुमार सिंह राजू ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन उमड़ा जनसैलाब साहेबगंज मे परिवर्तन का आगाज है। पाच सालों तक जनता घुटन महसूस करती रही है, विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि विधायक नहीं रहते हुए भी हर कार्यो मे सहयोग किया। सोमवार को सम्मेलन के दूसरे सत्र में साहेबगंज के सभी मंडलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। मौके पर बासुदेव राम,सफायत अली, विजय कुमार साह, अनील चौधरी, कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख विनोद कुमार सिंह, संजय पटेल, राजकिशोर राम, शत्रुघ्न सहनी, नरेंद्र सिंह, शत्रुघ्न यादव, आसानी साह, राजेश सहनी राकेश मोहन, राजन पाडेय थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.