West Champaran: साली की शादी में ससुराल आए युवक की बाइक दुर्घटना में मौत, मातम
पश्चिम चंपारण के पिड़ारी- मैनाटांड़ मुख्यपथ में क्षतिग्रस्त पुल के समीप हुई दुर्घटना 28 मई को है साली की शादी बाजार से प्लाई खरीदकर लौट रहे थे सकरौल मृतक की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव निवासी बली महतो के पुत्र कृपा कुमार(22) के रूप में की गई है।
पश्चिम चंपारण, जासं। साली की शादी में ससुराल आए युवक की पिड़ारी- मैनाटांड़ मुख्यपथ में शनिवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी गंभीर रूप में घायल है। घायल सकरौल गांव निवासी रामधारी महतो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव निवासी बली महतो के पुत्र कृपा कुमार(22) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक अपने ससुराल सकरौल गांव निवासी रामशीष महतो के यहां आया था। मृतक की साली धुपकली कुमारी का शादी आगामी 28 मई को है। दोनों युवक बाइक पर शादी की तैयारी के लिए दो प्लाई लेकर आ रहा थे। मैनाटांड़ पुल चौक पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें बाइक चालक कृपा कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा युवक रामधारी महतो गंभीर रुप में घायल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन पहुंचे और शव को घर ले आए। शव घर आते ही परिजनों में चित्कार मच गया। शादी की खुशी के माहौल में मातम में पसर गया। इनरवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विदित हो कि सकरौल दिउलिया मुख्य पथ के समीप पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। रेङ्क्षलग ध्वस्त हो चुकी है। इस वजह से यहां आए दिन दुर्घटना होती है।