Madhubani Flood News: बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के उच्चैठ गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गुस्साये लोगों ने बेनीपट्टी-साहरघाट पथ को उच्चैठ गांव में जाम कर दिया है।
By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 02:46 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 02:46 PM (IST)
मधुबनी, जेएनएन। जिला अंतर्गत बेनीपट्टी प्रखंड के उच्चैठ गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से उसी गांव के सुशील मुखिया (21 वर्ष) की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बेनीपट्टी-साहरघाट पथ को उच्चैठ गांव में जाम कर दिया है। यातायात ठप हो गई है। लोगों की मांग है कि मृतक के परिजनों को अविलंब सहायता राशि मुहैया कराई जाए और उच्चैठ कॉलेज के निकट मसोमाती लचका, जहां युवक की डूबने से मौत हुई है, वहां पुल का निर्माण किया जाए। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें