मधुबनी में नदी से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गदियानी चौक निवासी बद्री नारायण शर्मा का पुत्र लवकुश शनिवार की देर रात से गायब था, स्थानीय लोग उसके अपहरण की आशंका जता रहे थे।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:13 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:13 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन । मधुबनी शहर में युवक का शव रविवार को नदी में मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने संभावना जताई है कि उक्त शव गदियानी चौक निवासी लवकुश शर्मा का है। हालांकि अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव के रहिका थाना क्षेत्र के सेरमा गांव स्थित नदी से मिलने की सूचना है। बताया जाता है कि गदियानी चौक निवासी बद्री नारायण शर्मा का पुत्र लवकुश शनिवार की देर रात से गायब था। स्थानीय लोग उसके अपहरण की आशंका जता रहे थे।
गायब होने के बाद परिजन उसकी खोज में लगे हुए थे। इसी बीच रविवार की सुबह रहिका थाना क्षेत्र के सेरमा गांव स्थित नदी में एक युवक का शव देखा गया। लोगों को आशंका है कि उक्त शव लवकुश का ही है। युवक के परिजन को इसकी सूचना लोगों ने दे दी है जहां सूचना मिलने के बाद उसके परिजन खेरमा गांव के लिए निकल गए है। अब तो परिजन के शव देखने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उक्त शव लवकुश का है या किसी अन्य का।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें