Darbhanga : प्रेम जाल फंसाकर युवती से किया दुष्कर्म फिर दूसरी लड़की से शादी की कर रहा था तैयारी, गिरफ्तार
पीडि़ता को गुमराह कर आरोपित दूसरे जगह शादी करने की कर रहा था तैयारी भनक मिलने पर पीडि़ता पहुंची महिला थाना पुलिस ने आरोपित को को किया गिरफ्तार युवती के गांव के बगल का रहने वाला है युवक।
दरभंगा, जासं । शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को महिला थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए केशनाथ यादव सकतपुर थानाक्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी है। मामले को लेकर पीडि़ता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि पास के गांव के रहने वाले केशनाथ पहले गुमराह कर उससे दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जिससे वह तीन माह की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी पीडि़ता ने आरोपित को दिया। लेकिन, फिर से वह झांसा देकर गर्भ को गिरवा दिया। कहा- अब तो सिर्फ तुम्हारे साथ ही जीना और मरना है।
कुछ दिन के बाद दुनिया को बताकर सात फेरे लेंगे। लेकिन, यह दिन कब आयगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी। आज-कल करते हुए आरोपित अपनी शादी दूसरे जगह ठीक कर लिया। दो-चार दिनों के अंदर वह तय जगह पर शादी करने वाला था। इसकी भनक पीडि़ता को जब मिली तो वह आपे से बाहर हो गई। आरोपित के घर जाकर शादी करने की प्रार्थना की। किए गए वादे को याद कराया। लेकिन, आरोपित सुनने को तैयार नहीं हुआ। नतिज पीडि़ता भागी-भागी महिला थाना पहुंची और अपनी पीड़ा व्यक्त की। थानाध्यक्ष नुसरत जहां बिना समय गंवाए सकतपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। जिसमें आरोपित को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।