Move to Jagran APP

महिला को चाकू का भय दिखाकर किया गलत काम और बनाया वीडियो, अब यह करने का दे रहा दबाव

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित समेत उसके दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 02:20 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 02:20 PM (IST)
महिला को चाकू का भय दिखाकर किया गलत काम और बनाया वीडियो, अब यह करने का दे रहा दबाव
महिला को चाकू का भय दिखाकर किया गलत काम और बनाया वीडियो, अब यह करने का दे रहा दबाव

सीतामढ़ी, जेएनएन। डुमरा थाना क्षेत्र में शादीशुदा एक महिला के साथ चार वर्षों तक गलत काम किया गया। इस दौरान उसका वीडियो बना लिया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। वहशी महिला को अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। पीडि़ता पुलिस थाने पहुंच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित समेत उसके दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोपितों की तलाश हो रही है।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि आरोपित मनीष कुमार मेहसौल ओपी के आदर्श नगर वार्ड-26 का रहने वाला है।

महिला का आरोप है कि वह चार साल पूर्व आरोपित के संपर्क में आया था। चाकू के बल पर उसने गलत काम किया और उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद से वह इसको वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करते आ रहा है। इस बीच गर्भवती होने पर उसने महिला का गर्भपात करा दिया। फिर वह अपने दोस्तों रामकांत व राघव के साथ संबंध बनाने के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा। महिला ने न्याय के लिए कानून का सहारा लिया। पुलिस ने उसकी आपबीती सुनकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। छानबीन चल रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.