पश्चिम चंपारण में दुष्कर्म के बाद गला रेतकर युवती की हत्या, जांच में जुटी पुलिस WestChamparan News
पश्चिम चंपारण में सोमवार को दो अगल अगल जगहों पर दो की हत्या कर शव को फेंक दिया। पहली घटना बेतिया के कुमारबाग ओपी की है वहीं दूसरी बगहा के भितहां थाना क्षेत्र की।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। (चनपटिया) कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसका शव ढाट रमपुरवा नहर के पास झाड़ी से बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट कॉलेज बेतिया भेजा। युवती जींस पैंट व स्कर्ट पहनी थी। उम्र 18- 19 वर्ष थी। आशंका है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा से जुड़ी थी। कुमारबाग थानाध्यक्ष राजीव रजक ने कहा कि शव को देखने से लगता था कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। हालांकि, घटनास्थल पर कोई साक्ष्य नहीं मिले। वहीं, एसपी निताशा गुडिय़ा ने कहा कि शव की पहचान कराई जा रही है।
भितहा में पेट फाड़कर बालक की हत्या
भितहा थाना क्षेत्र की भुईधरवा पंचायत के हिरासोती गांव में एक बालक की तेज हथियार से पेट फाड़ हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास गन्ने के खेत से मिला। हत्या के कारणों का पता नहीं चला था। आशंका है कि पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। घटना से गांव में मातम पसरा था।
बताया गया कि हीरासोती गांव निवासी सत्तार अंसारी का पुत्र साहिल ( 11) रविवार रात गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। लेकिन, रात में पता नहीं चला। सोमवार को दिनभर स्वजन तलाश करते रहे। जब पता नहीं चला तो पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इस बीच शाम में गांव की महिलाएं सरेह की ओर गईं। जहां गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत शव देखा तो शोर मचाने लगी। वहां पहुंचे स्वजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर अंत्यपरीक्षण के लिए शव को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष मनोरंजन चौधरी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे।