Move to Jagran APP

भूमि विवाद में मारपीट में महिला की मौत, आक्रोशितों ने आरोपित के घर को घेरकर की तोडफ़ोड़

आरोपित के परिजन को लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:51 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:51 AM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट में महिला की मौत, आक्रोशितों ने आरोपित के घर को घेरकर की तोडफ़ोड़
भूमि विवाद में मारपीट में महिला की मौत, आक्रोशितों ने आरोपित के घर को घेरकर की तोडफ़ोड़

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले के हथौड़ी थाना के बड़हद गांव में जमीन विवाद के दौरान पिटाई से महिला की मौत हो गई। जमकर मारपीट पुकार साह व शेषनाथ ठाकुर के परिजन के बीच शनिवार की सुबह हुई। मृतका पुकार साह की पत्नी उर्मिला देवी (80) है। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें अर्जुन साह, बुटन साह, अजय साह, श्याम साह, रामबाबू साह व अन्य शामिल है। सभी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया है। घटना के बाद गांव में भारी तनाव है।
   आक्रोशित लोगों ने हत्या के आरोपित के घर को घेर कर तोडफ़ोड़ की। उसके परिजन को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस किसी तरह हत्या के आरोपित के घर में घुसी। बाहर लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस हिरासत में लिए लोगों को घर के बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा रही है। आक्रोशित लोगों ने महिला की लाश को भी पुलिस को उठाने से रोक दिया।
ढाई डिसमिल जमीन को लेकर हुआ विवाद
पुकार साह व शेषनाथ ठाकुर पड़ोसी है। दोनों का आमने सामने घर है। गांव के चंदेश्वर ठाकुर की ढाई डिसमिल जमीन पर दोनों की नजर थी। इसे पुकार साह ने खरीद लिया। इसको लेकर शेषनाथ ठाकुर उससे खफा था और जमीन पर कब्जा नहीं होने देना चाह रहा था। इसके लिए पहले से योजना बनाई थी।
   शनिवार को जमीन पर कब्जा को लेकर शेषनाथ के समर्थकों ने पुकार साह के परिजन को लाठी-डंडे व लोहे के रड से जमकर पिटाई की। इस मारपीट में बीच -बचाव करने पहुंची उर्मिला देवी को भी लाठी व लोहे के रड से पिटाई की गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मारपीट कर रहे लोग भाग खड़े हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.