Move to Jagran APP

फोन कॉल नहीं उठाने के विवाद में महिला ने लगाई आग, मौत

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चकबासु मुहल्ले में फोन कॉल नहीं उठाने को लेकर पति से हुए विवाद में केरोसिन छिड़क महिला ने आग लगा ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 01:31 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 01:31 AM (IST)
फोन कॉल नहीं उठाने के विवाद में महिला ने लगाई आग, मौत
फोन कॉल नहीं उठाने के विवाद में महिला ने लगाई आग, मौत

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चकबासु मुहल्ले में फोन कॉल नहीं उठाने को लेकर पति से हुए विवाद में केरोसिन छिड़क महिला ने आग लगा ली। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान मो.मुन्ना की पत्‍‌नी शबनम खातून के रूप में हुई है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। उसे दो लड़के हैं। इसमें पहला पांच साल का रेहान व दूसरा ढाई साल का शेहान है। सूचना पर मिठनपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। महिला के मायके वाले भी वहां पहुंचे। ससुराल व मायके वालों में समझौता हो गया और प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई।

loksabha election banner

ग्रिल मिस्त्री है मुन्ना : मो.मुन्ना ने पुलिस को बताया कि बच्चों में झगड़ा हुआ था। इसको लेकर उसे समझाया था। इस बात को लेकर उसका पत्‍‌नी से विवाद हुआ था। वह ग्रिल मिस्त्री है। उसके मोबाइल पर ग्राहकों का काल आता रहता है। मोबाइल पर काल आने पर उसने पत्‍‌नी को रिसीव करने को कहा तो उसने मना कर दिया। उसने बच्चों को भी काल रिसीव नहीं करने को कहा। घर के सभी लोग काम पर चले गए। मां व बहन मकान की ऊपरी तल्ले पर थी। पत्‍‌नी नीचे वाले कमरे में अकेली थी। इस बीच उसने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन बच नहीं सकी।

मृतका की मां ने कहा खाना बनाने के दौरान हुई मौत : घटना की सूचना पर शबनम खातून की मां व अन्य लोग मायके से पहुंचे। उसका मायका कुढ़नी थाना क्षेत्र के गौसिखाना गांव में है। उसकी मां मकीना खातून ने मिठनपुरा थाना में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि खाना बनाने के दौरान आग लगने से उनकी पुत्री की मौत हो गई। वे किसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं कराएगी। थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.