Move to Jagran APP

दहेज के लिए महिला को मार डाला जलाकर, मामले में पांच लोग नामजद, सास गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर के झपहा निवासी रामानंद साह के बेटा विमल साह के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी महिला की शादी। पीडि़ता के भाई ने पुलिस को दिया बयान।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 11:21 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 11:21 AM (IST)
दहेज के लिए महिला को मार डाला जलाकर, मामले में पांच लोग नामजद, सास गिरफ्तार
दहेज के लिए महिला को मार डाला जलाकर, मामले में पांच लोग नामजद, सास गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में दहेज के लिए एक महिला को जलाकर मार डाला गया है। मामला अहियापुर में थाना इलाके का है। पीडि़त महिला नेहा है। वह सीतामढ़ी के सुरसंड अंतर्गत संसार गांव निवासी शंभू साह की बेटी थी। उसकी शादी मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर के झपहा निवासी रामानंद साह के बेटा विमल साह के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। यह घटना मंगलवार की रात की है। महिला के जलने की सूचना उसके ससुराल वालों ने मायके के लोगों को दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में महिला को एसकेएमसीएच लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
   महिला के भाई विकास साह ने दहेज के लिए बहन की हत्या करने को लेकर पुलिस को बयान दिया है। जिसमें उसने पांच लोगों को नामजद किया है। शादी के बाद से महिला के ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। जिसे उसके मायके वाले पूरा नहीं कर पाए। पुलिस ने इस मामले में आरोपित महिला के सास रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्‍य आरोपित फरार बताए गए है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।
   इस घटना के बाद महिला के नैहर वालों में कोहराम मचा हुआ है। नैहर के परिवार के सदस्‍यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। बता दें कि दहेज को लेकर महिला को लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी लेकिन अंतत: दहेज लोभियों ने उसकी हत्या जलाकर कर दी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.