दिल हिला देगी यह दर्दनाक खबर, जानिए सड़क पर बच्चे के जन्म व मौत की कहानी
सड़क पर प्रसव पीडि़त महिला की मदद की गुहार अनसुनी रही। ऐसे में उसने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। बच्चे ने उचित इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। पढ़ें दिल हिला देने वाली यह खबर।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 11:09 PM (IST)
मुजफ्फरपुर [जेेएनएन]। नगर के मोतीझील ओवरब्रिज के नीेचे सड़क पर प्रसव पीड़ा में महिला चिल्लाती रही, पर किसी ने मदद नहीं की। अंतत: उसने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद वह लोगों से अस्पताल पहुंचाने की दिन भर गुहार लगाती रही, लेकिन फिर किसी ने नहीं सुनी। रात होते-होते नवजात की मौत हो गई। महिला उसके शव के साथ वहीं विलाप करती रही। जानकारी होने पर दैनिक जागरण्ा की टीम ने उसे पुलिस के सहयोग से सोमवार की देर रात अस्पताल पहुंचाया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शनिवार की सुबह से एक महिला नगर के धर्मशाला चौक से नगर थाना के बीच भीख मांगती नजर आ रही थी। सोमवार को सुबह 10 बजे वह अचानक मोतीझील ओवरब्रिज के नीचे आकर बैठ गई और चिल्लाने लगी। वहां वहां से गुजरने वालों से हाथ जोड़कर दया की भीख मांगती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
इस बीच उसने बच्चे को जन्म दे दिया, जो सड़क पर ही पड़ा रहा। महिला इस हालत में रात तक पड़ी रही। इस बीच किसी ने दैनिक जागरण को इसकी सूचना दी। सूचना पर लागरण टीम वहां पहुंची तो तमाशा देखने वाले खिसकने लगे।
वहां नगर थाने के सिपाही मो.अली व चालक सरफराज वहां पहुंचे। सिपाही अली ने बताया कि वे महिला को अस्पताल ले जाने को तैयार हैं। इसके बाद वहां पहुंचे भाजपा नेता भोला चौधरी व सामाजिक कार्यकर्ता विमल जैन के साथ पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अब महिला की हालत स्थिर है। महिला को अस्पताल ले जाने के पहले नवजात ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें