Move to Jagran APP

मधुबनी में पारिवारिक विवाद में महिला की पीट कर हत्या, तीन गिरफ्तार Madhubani News

नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे ससुराल वाले। उनके अत्याचार से परेशान रिंकी ने ये बात अपनी मौसी इंदु देवी को बताई। ससुराल वालों को समझाने पहुंची मौसी की पीट कर हत्‍या।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:59 PM (IST)
मधुबनी में पारिवारिक विवाद में महिला की पीट कर हत्या, तीन गिरफ्तार Madhubani News
मधुबनी में पारिवारिक विवाद में महिला की पीट कर हत्या, तीन गिरफ्तार Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के नवनगर चौपाल टोले में रिश्तेदारी विवाद में 35 वर्षीया इंदु देवी की हत्या कर दी गई। इस मामले तीन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने आरोपी मंगल चौपाल, उसकी पत्नी सन्तुलिया देवी और बेटी संजू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिलेगी। 

loksabha election banner

 जानकारी के अनुसार इंदु देवी नवनगर चौपाल टोले की रहने वाली थी। कुछ महीने पहले ही उसकी बहन की बेटी रिंकी देवी की शादी उसी गांव के बैद्यनाथ चौपाल पुत्र मंगल चौपाल के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद रिंकी देवी का पति कमाने के लिए बाहर चला गया। इसी बीच रिंकी गर्भवती भी हो गयी थी। मगर पति के बाहर जाते ही उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही ससुराल वाले उस पर गर्भपात के लिए भी दवाब बनाने लगे। ससुराल वालों के अत्याचार से परेशान रिंकी ने ये बात अपनी मौसी इंदु देवी को बताई।

 शनिवार को इंदु देवी उसके ससुराल वालों को समझाने उसके घर गई। मगर रिंकी के ससुराल वाले उसके सामने ही रिंकू की पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने पर तीनों ने मिलकर इंदु देवी को ही मारना शुरू कर दिया। बुरी तरह जख्मी इंदु देवी किसी तरह बचकर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने पहले उसको इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अंधराठाढ़ी भेज दिया। इंदु देवी की खराब स्थिति देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। इंदु देवी की नाजुक हालत को देखते हुए वहां से भी चिकित्स्कों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मगर इसी बीच रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.