Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

जिले के अरेराज अनुमंडल के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनया फराह गांव में हुई घटना। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में चल रहा था विवाद।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 12:42 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 12:42 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के अरेराज अनुमंडल अंतर्गत पहाड़पुर थाना के नोनया फराह गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद को ले एक पति ने पत्नी की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर कर दी। सूचना पर डीएसपी ज्योति प्रकाश व थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित पति राजकुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।

loksabha election banner

   घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजकुमार ठाकुर व उसकी पत्नी शोभा देवी से पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। बताया गया कि पीपरा के चिंतामनपुर निवासी बिंदा ठाकुर की पुत्री शोभा की शादी वर्ष 2007 में पहाड़पुर के नोनेया फराह गांव में राजकुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनमन चल रहा था। शुक्रवार की रात जब उसकी पत्नी सो रही थी इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस आरोपित पति से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मृत महिला के घर पर जुट गई। इस घटना की जानकारी के बाद मृत महिला के मायके वालों में कोहराम मच गया। मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.