Move to Jagran APP

मधुबनी में पत्नी को पीट पीटकर मार डाला, जानिए क्या हुआ कि उसने उठाया ऐसा खतरनाक कदम

पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार। वह काम छोड़कर एक साल से घर पर बैठा था। मजदूरी कर महिला चला रही थी परिवार।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 09:15 AM (IST)
मधुबनी में पत्नी को पीट पीटकर मार डाला, जानिए क्या हुआ कि उसने उठाया ऐसा खतरनाक कदम
मधुबनी में पत्नी को पीट पीटकर मार डाला, जानिए क्या हुआ कि उसने उठाया ऐसा खतरनाक कदम

मधुबनी, जेएनएन। बेनीपट्टी थाना के चानपूरा गांव में घरेलू विवाद में अयोधी राय ने पत्नी इंदु देवी को पीट पीटकर मार डाला। घटना गुरुवार रात की है। हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

ईंट से किया प्रहार

बताया जाता है कि पति व पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। हिंसक पति ने ईंट से इंदु के चेहरे पर प्रहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद इंदू की मौत होने तक प्रहार करता रहा। घटना की सूचना पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर अयोधी राय को गिरफ्तार कर लिया।

दो नाबालिग बच्चे

अयोधी पहले पेट्रोल पंप पर काम करता था। लेकिन, विगत एक वर्ष से काम छोड़ कर घर पर था। पत्नी मजदूरी कर परिवार चला रही थी। दोनों के चार बच्चे हैं। इसमें दो बच्चों की शादी हो गई। है। दो बच्चे नाबालिग हैं। इस घटना के बाद  से आसपास के लोग अचंभित हैं। अयोधी ने इस घटना को कैसे अंजाम दिया इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग यह भी कह रहे कि एक साल से महिला ही परिवार को चला रही थी। 

दहेज प्रताडऩा को ले छह पर प्राथमिकी

दहेज में चार पहिया स्कार्पियो नहीं देने के कारण प्रताडि़त करने व छोड़ देने का आरोप लगाते हुए थाना क्षेत्र के पुरवारी टोल निवासी किरण देवी ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा निवासी प्रदीप कुमार यादव की पुत्री किरण की शादी बद्री यादव के पुत्र राकेश यादव से एक वर्ष पूर्व हुई थी। इसमें क्षमता के मुताबिक सामान दिया गया। मगर, चार पहिया नहीं देने पर पति, ससुर, सास, देवर, ननद व एक अन्य मनोज यादव उसे प्रताडि़त करने लगे। कई बार सामाजिक पंचायत भी हुई। मगर, असर नहीं हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.