उधार में दिए रुपये मांगने गया तो करने लगा गाली-गलौज, मना किया तो मार दी गोली West champaran News
पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र स्थित गोखुला गांव में हुई घटना।युवक के बाएं कंधे पर लगी है गोली। स्थिति खतरे से बाहर बता रहे चिकित्सक।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। लौरिया थाना के गोकुला में शुक्रवार की देर शाम रुपये लेनदेन के विवाद में गोली मारने का मामला सामने आया है। पीडि़त की पहचान अब्दुल रहमान (25) के रूप में हुई है। गोली उनके बाएं कंधे में लगी है। उनका इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि अब्दुल रहमान का बयान दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित ने बताया कि वह अपने गांव के ही हसबुद्दीन शाह को दो वर्ष पहले 80 हजार रुपये उधार दिया था। शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे वह हसबुद्दीन के घर रुपये मांगने गया। घर से उसका पुत्र बाबूजान बाहर निकला और आने का कारण पूछा। जब अब्दुल रहमान ने कहा कि वह दो वर्ष पहले उधार में दिए पैसे वापस लेने आया है। इस पर वह गाली गलौज करने लगा। मना करने पर हसबुद्दीन और बाबूजान ने उसे घेर लिया। बाबूजान लाठी से मारपीट करने लगा। इसी बीच हसबुद्दीन ने देसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली उसके बाएं कंधे पर लगी जिससे वह वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख दोनों भाग गए। बाद में आसपास के लोगों ने इलाज के लिए उसे लोरिया पीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज हो रहा है।