पश्चिम चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: मैनाटांड़ की रामपुर पंचायत से मुखिया पद पर मुन्ना दुवरिया जीतेे
मतों की गिनती के लिए 1000 कर्मियों को लगाया गया है। सभी कर्मी मतगणना केंद्र के अंदर पहुंच चुके हैं। वही बाहर में भीड़ अनियंत्रित हो रही है। सुरक्षा बल भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
बेतिया (पश्चिम चंपारण), जासं। मैनाटांड़ के रामपुर पंचायत से मुखिया पद पर मुन्ना दुवरिया चुनाव जीत गए। वही मैनाटांड़ के डमरापुर पंचायत से मुखिया पद पर अमरेंद्र यादव चुनाव जीत गए। मैनाटांड़ के इनरवा पंचायत से मुखिया पद पर रामदेव भगत जीत गए हैं। सिकटा के गौचरी पंचायत से मुखिया पद पर नवीन कुमार भारती चुनाव जीते। जबकि मैनाटांड़ प्रखंड के बरवा पंचायत से मुखिया पद पर बिंदा प्रसाद की पहले ही जीत हो चुकी है। सिकटा के बलथर पंचायत से मुखिया पद पर सुनील कुमार उर्फ पप्पू सिंह जीते। मैनाटांड़ के चौहट्टा पंचायत से मुखिया पद पर मो. सनाउल्लाह अंसारी जीत गए।
मैनाटांड़ के डमरापुर पंचायत से मुखिया पद पर जीते अमरेंद्र यादव प्रमाण पत्र दिखाते हुए।
मैनाटांड़ के इनरवा पंचायत से मुखिया पद पर जीते रामदेव भगत
सिकटा के बलथर पंचायत से मुखिया पद पर जीते सुनील कुमार उर्फ पप्पू सिंह।
मैनाटांड़ के चौहट्टा पंचायत से मुखिया पद पर जीते मो. सनाउल्लाह अंसारी।
मैनाटांड़ के पिडारी पंचायत से मुखिया पद पर जीतीं जगौलिया देव।
मैनाटांड़ की बरवा पंचायत से मुखिया पद पर बिंदा प्रसाद जीते।
मैनाटांड़ में नए चेहरों को मिली पंचायतों की कमान
मैनाटांड़ प्रखंड में अब तक आए चुनाव परिणाम में मतदाताओं ने पुराने चेहरे को नकार दिया है। नए चेहरे को पंचायत की कमान दी है। मतदाताओं ने नए प्रत्याशियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। पंचायत चुनाव में पुराने प्रत्याशियों सहित कई नए प्रत्याशियों ने ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी दी थी। जिसके बाद जनता ने नए चेहरों को मुखिया के पद पर काबिज कराया। डामरापुर पंचायत से अमरेंद्र यादव, चौहट्टा पंचायत से मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी, बरवा पंचायत से बिंदा प्रसाद, रामपुर पंचायत से मुन्ना देवरिया, भंगहा पंचायत से अताउर रहमान, इनरवा पंचायत से रामदेव भगत मुखिया का चुनाव जीत गये हैं। नये चेहरों युवाओं को मतदाताओं ने पसंद किया है। कईयों ने महिला प्रत्याशियों को हराकर चुनाव जीता है।
परिणाम की घोषणा के साथ पाला बदलते रहे समर्थक
बाजार समिति परिसर में बुधवार को सिकटा व मैनाटांड़ के पंचायत चुनाव की मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों की हार जीत के साथ उनके समर्थक पाला बदलते दिखे। मतगणना केंद्र के बाहर परिणाम निकलने के साथ ही कई लोग जो किसी अन्य प्रत्याशी का समर्थक बनकर आए थे। मतगणना के बाद जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि उनके प्रत्याशी हार गए। वे लोग जीते हुए प्रत्याशी की गोल में शामिल हो गए। जीते हुए प्रत्याशी के समर्थन में जयकारा करते हुए नजर आए।