Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण: शादी तय होने के बाद लड़की का बना लिया अश्लील वीडियो, अब कर रहा ब्लैकमेल

शादी तय होने के बाद लड़का-लड़की आपस में मोबाइल पर बातचीत करने लगे थे। इसी दौरान लड़के ने पीडि़ता को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बनवाकर अपने मोबाइल में रख लिया। जब शादी की निर्धारित तिथि नजदीक आई तो दहेज में बाइक एवं एक लाख रुपये की मांग करने लगे।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 07:25 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 07:25 PM (IST)
पश्चिम चंपारण: शादी तय होने के बाद लड़की का बना लिया अश्लील वीडियो, अब कर रहा ब्लैकमेल
शादी तय होने के बाद लड़की का बना लिया अश्लील वीडियो। (सांकेतिक तस्वीर)

पश्चिम चंपारण, जागरण संवाददाता। शादी तय होने के बाद लड़की को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। मामले में पीडि़त लड़की के पिता की शिकायत पर साठी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें सिरिसिया गांव के प्रमोद शर्मा एवं विकास शर्मा को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

 दरअसल, पीडि़ता मझौलिया थाने के एक गांव की है। पीडि़ता की शादी साठी थाने के सिरिसिया गांव निवासी विकास शर्मा से तय हुई थी। शादी छह जून 2021 को होने वाली थी। शादी तय होने के बाद लड़का- लड़की आपस में मोबाइल पर बातचीत करने लगे थे। इसी दौरान लड़के ने पीडि़ता को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बनवाकर अपने मोबाइल में रख लिया। जब शादी की निर्धारित तिथि नजदीक आई तो दहेज में बाइक एवं एक लाख रुपये की मांग करने लगे।

 पीडि़ता के पिता ने बाइक व एक लाख नगद देने में असमर्थता प्रकट की तो रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद भी पीडि़ता के पिता ने कोई शिकायत नहीं की और अपनी बेटी के लिए अन्यत्र रिश्ता ढूंढ़ने लगा। इधर, जब अन्य जगह पीडि़ता की शादी तय हुई है तो वहां जाकर अश्लील वीडियो दिखाकर रिश्ता तोड़वाया दिया है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपति विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.