Move to Jagran APP

West Champaran: बेतिया के हजारी में होती है कूड़ा की डंपिंग, बदबू से आसपास के लोग परेशान

West Champaran औसतन 105 मीट्रिक टन निकलता है बेतिया शहर से कूड़ा। बेतिया-मोतिहारी पथ के पिपरा के समीप निर्धारित किया गया है डंपिंग का स्थान। शहर के हजारी पशु मेला ग्राउंड में ही किया जा रहा कूड़ा डंपिंग। आम लोगों हो हो रही परेशानी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 05:24 PM (IST)
West Champaran: बेतिया के हजारी में होती है कूड़ा की डंपिंग, बदबू से आसपास के लोग परेशान
हजारी पशु मेला में कूड़ा गिराता नगर निगम का वाहन। जागरण

बेतिया (पश्चिम चंपारण), जासं। शहर में औसतन प्रतिदिन 5 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। बेतिया-मोतिहारी पथ के पिपरा के समीप कूड़ा डंपिंग का स्थान निर्धारित होने के बाद भी नगर के हजारी पशु मेला ग्राउंड में ही कूड़ा डंपिंग किया जा रहा है। जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कूड़े की वजह से इस रास्ते से गुजरने से लोग भरसक बचते है। कूड़े और बदबू के कारण आसपास के रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। जब शहर के बीचो-बीच ही कूड़े की डंङ्क्षपग हो रही हो तो ऐसी परिस्थिति में स्वच्छता रैंङ्क्षकग में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बेमानी है। यही सब कारण है कि स्वच्छता रैंङ्क्षकग में बेतिया ऊपर जाने की बजाय नीचे खिसक गया है। सफाई के दावा के बाद भी शहर में जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर लगे हैं। नगर निगम के कर्मियों की माने तो दिन के अलावा रात को भी सफाई हो रही है। 102 नोटिफाई कलेक्शन सेंटरों से कचरे को डंङ्क्षपग पॉइंट तक पहुंचाया जा रहा है। घर घर से डोर टू डोर कलेक्शन का काम भी नियमित चल रहा है। इसके अलावा घारी के अतिरिक्त सफाई संसाधनों का भी सफाई में उपयोग हो रहा है। इन सबके बावजूद शहर में जगह-जगह कूड़े कचरे दिखते रहते हैं।

loksabha election banner

नगर निगम में उपलब्ध सफाई संसाधन

नगर निगम में सफाई के लिए तीन जेसीबी, एक पोकलेन, एक बॉबकट, दो हाइड्रा सहित कई संसाधन है। घारी पर मौजूद बारह ट्रैक्टर से भी सार्वजनिक स्थलों की सफाई हो रही है। नगर निगम के सभी वार्डों में उपलब्ध टीपर और ट्रैक्टर से भी नियमित सफाई होती है। निगम के कर्मचारियों के अनुसार अस्थाई डंङ्क्षपग पॉइंट हजारी, झिलिया से प्रतिदिन कचरे की डंङ्क्षपग पिपरा में हो रही है। घरों से काफी मात्रा में कचरे निकलने के कारण सफाई वाहन कई फेरा लगा रहे हैं।

स्वच्छता प्रहरी और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बेतिया शहर एक ऐतिहासिक शहर है। इसकी सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। मैं अपने शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रण का निर्वहन करता हूं, साथ ही शहरवासियों से अपील करता हूं कि आइए साथ में मिलकर अपने बेतिया को देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएं।

बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि सफाई काम में निगम के सारे संसाधन का उपयोग किया जा रहा है। पर्याप्त संसाधन की कमी और अतिरिक्त डीजल खर्च बचाने के लिए अस्थाई तौर पर कभी-कभार हजारी में कूड़ा गिराया जाता है। इसे तुरंत डंङ्क्षपग स्थल पर पहुंचा दिया जाता है। लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.