Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण: नाव हादसे में लापता ट्रैक्टर चालक का गोपालगंज के ख्वाजेपुर में मिला शव

West Champaran News 10 वें दिन गंडक नदी में उपलाता मिला शव दो किशोरियों की अभी तक नहीं मिली सुराग 19 जनवरी को गंडक नदी के रामनाथ यादव घाट पर हुई थी दुर्घटना घटना के बाद कुछ लोग तैैरकर न‍िकल गए थे।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 03:49 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:49 PM (IST)
पश्चिम चंपारण: नाव हादसे में लापता ट्रैक्टर चालक का गोपालगंज के ख्वाजेपुर में मिला शव
नाव हादसे में लापता व्‍यक्‍त‍ि का गोपालगंज के मिला शव। फोटो-जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। नौतन के गंडक नदी के रामनाथ यादवप घाट पर नाव दुर्घटना में लापता ट्रैक्टर चालक का शव शुक्रवार की सुबह में गोपालगंज के ख्वाजेपुर गंडक नदी घाट पर उपलाता हुआ मिला। गोपालगंज के खेम मटियनिया गांव निवासी ट्रैक्टर चालक इंद्रजीत यादव के शव को ग्रामीणों ने गंडक नदी में उपलाते देखा। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

loksabha election banner

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोपालगंज के यादोपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने की सूचना पर मृतक के स्वजन भी पहुंच गए हैं। नौतन के अंचलाधिकारी भास्कर ने बताया कि लापता ट्रैक्टर चालक का शव गोपालगंज में बरामद किए जाने की सूचना मिली है। अभी तक नौतन के भगवानपुर निवासी नंदलाल यादव की पुत्री पुनीता कुमारी (14) एवं सत्यनारायण यादव की पुत्री सरोज कुमारी (12) लापता है।

उल्लेखनीय है कि बीते 19 जनवरी की सुबह दियारे में गन्ने की छिलाई करने के लिए मजदूर ट्रैक्टर - ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे। गंडक नदी के घाट पर नाव पर ट्रैक्टर- ट्राली चढ़ा दी गई थी। गाना बजाने के चक्कर में नाव पर ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और यह दुर्घटना हुई थी। नाव पर कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोग तैर कर बाहर निकल गए थे। दो महिलाओं का शव एनडीआरएफ की टीम ने निकाला था। एनडीआरएफ की टीम ने लापता ट्रैक्टर - ट्राली को भी निकाला था। हालांकि इस मामले में मृत ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही के आरोप में नौतन थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

मची भगदड़ तो कूद कर भागे थे लोग

बड़ी नाव पर ट्रैक्टर- ट्रॉली के साथ कई अन्य लोग भी सवार थे। ट्रैक्टर - ट्रॉली के पलटने के बाद भगदड़ मच गई। कई लोग नाव पर से कूद कर भागे , जिसमें आंशिक रूप से चोटिल भी हो गए। प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रॉली के पलटने के साथ हीं एक बाइक भी नदी में गिर गया था, जिसे स्थानीय लोगों के प्रयास से निकला गया।

चालक के साथ ट्रैक्टर भी हो गया था लापता

ट्रैक्टर- ट्रॉली को रेस्क्यू में काफी परेशानी हुई। बताया जाता है कि जिस घाट से नाव खुलने वाली थी, वहां काफी गहराई है। साथ हीं ठंड के कारण भी रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। नाव पर से कूद कर भागे संजय प्रसाद ने बताया कि संयोग अच्छा था कि नाव खुलने के पहले यह दुर्घटना हुई। अगर नाव खुल गई होती तो बचना मुश्किल था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.